मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल अंतिल का तबादला अयोध्या कर दिया गया है। उनकी जगह 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. गौरव ग्रोवर मुरादाबाद के नए एसएसपी बनाए गए हैं। 2015 बैच के सतपाल अंतिल जून 2024 से मुरादाबाद में तैनात थे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
प्रदेश में कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में मुरादाबाद और अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों की अदला-बदली की गई है। अयोध्या के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को मुरादाबाद का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
उधर, मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल अंतिल को अयोध्या की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी सतपाल अंतिल ने 25 जून 2024 को मुरादाबाद में एसएसपी के पद पर तैनाती पाई थी। उन्होंने 28 जून को कार्यभार ग्रहण किया था।
करीब ढाई साल तक जिले की कमान संभालने के बाद अब उनका तबादला अयोध्या कर दिया गया है। वहीं, 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. गौरव ग्रोवर अब मुरादाबाद के नए पुलिस कप्तान होंगे।