फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुरादाबाद एयरपोर्ट से हवाई सेवा बंद, मरम्मत पर हर महीने 7.50 लाख हो रहे खर्च, लखनऊ के लिए शुरू की थी उड़ान

Mon, 10 Nov 2025 06:03 PM IST
विमल शर्मा अमित कुमार, अमर उजाला मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद एयरपोर्ट से हवाई सेवा ठप है। एक साल पहले लखनऊ के लिए यहां से सेवा शुरू की गई थी। कुछ दिन चलने के बाद यह बंद हो गई। एयरपोर्ट की मरम्मत के नाम पर हर महीने 7.5 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। 
विज्ञापन
मुरादाबाद से हवाई उड़ान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद से लखनऊ के लिए एक साल से हवाई सेवा बंद हैं। मूंढापांडे के भदासना स्थित एयरपोर्ट की मरम्मत के लिए हर महीने 7.5 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। इससे बावजूद विभाग की ओर से हवाई सेवा शुरू नहीं की जा रही है। एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि अब हवाई सेवा मार्च 2026 के बाद ही शुरू की संभावना है।

विज्ञापन


मुरादाबाद से राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश के सभी बड़े शहरों की हवाई कनेक्टिविटी का सपना इस साल अधूरा रहेगा। मुरादाबाद से लखनऊ  के लिए शुरू हुई हवाई सेवा लगातार बाधाओं के कारण नवंबर 2024 से बंद है। एक साल बीत गए लेकिन अभी तक हवाई सेवा शुरू नहीं हो सकी।

हर माह का बिजली का खर्चा 2.5 लाख
हवाई सेवा संचालन करने वाली कंपनी फ्लाई बिंग मुरादाबाद के लोगों को लखनऊ के अलावा, भटिंडा, गाजियाबाद, कानपुर, देहरादून की फ्लाइट के सपने दिखा चुकी हैै लेकिन यह सपना इस साल पूरा नहीं होगा। एयरपोर्ट की मरम्मत के लिए हर महीने 7.5 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि हर महीने 2.5 लाख रुपये केवल बिजली पर खर्च होता है। इसके अलावा पांच लाख रुपये अन्य कार्यों पर खर्च किया जाता है। अधिकारियों का कहना है कि विमानन सेवा प्रदाता कंपनी फ्लाई बिंग के बिक जाने की वजह से हवाई सेवा ज्यादा प्रभावित हुई है।

विज्ञापन

99 दिनों तक हुई है उड़ान  
मुरादाबाद से लखनऊ के लिए शुरू हुई हवाई सेवा 99 दिनों तक बहाल रही। 99 दिनों में 45 दिन उड़ान भरी गई। 17 नवंबर 2024 से उड़ान बंद है जो मार्च 2026 तक जारी रहेगा।

हवाई सेवा मार्च 2026 के बाद शुरू होने की संभावना है। एयरपोर्ट की मरम्मत का काम किया जा रहा है। हर महीने सात लाख रुपये से अधिक खर्च बैठता है। -आशीष पाल, विमानपत्तन निदेशक, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण मुरादाबाद विमानपत्तन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें