फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इस सीट पर सपा ने पहली बार खेला हिंदू कार्ड, पार्टी ने कभी न उतारा हिंदू कैंडिडेट; यहां से ये रहे हैं सांसद

Tue, 09 Apr 2024 12:27 PM IST
शाहरुख खान जितेंद्र कुमार, अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद सीट पर समाजवादी पार्टी ने पहली बार हिंदू कार्ड खेला है। इस सीट पर पार्टी ने कभी हिंदू प्रत्याशी नहीं उतारा। यहां सपा केवल मुस्लिम प्रत्याशी पर ही दांव लगाती रही है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद सीट से सपा प्रत्याशी रुचि वीरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुस्लिम बाहुल्य मुरादाबाद लोकसभा सीट पर सपा ने पहली बार हिंदू कार्ड खेलकर सभी को चौंका दिया। अब तक सपा इस सीट पर केवल मुस्लिम प्रत्याशी पर ही दांव लगाती रही है। इतना ही नहीं ये भी पहली बार देखने को मिला है कि सपा ने इस सीट पर किसी महिला को मौका दिया। अब भाजपा और बसपा सपा के इस दांव का तोड़ तलाशने में जुटी हैं।
विज्ञापन


सपा ने पहली बार 1996 में मुरादाबाद लोकसभा सीट पर डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा था। तब वह जीत दर्ज कर संसद पहुंचे थे। उस चुनाव से लेकर 2019 तक सपा इस सीट पर प्रत्याशी उतारी रही लेकिन कभी हिंदू प्रत्याशी को मौका नहीं दिया। 

2024 के लोकसभा चुनाव में सपा ने पहले डॉ. एसटी हसन को टिकट दिया था लेकिन नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन सपा ने अपना प्रत्याशी बदल दिया। सपा ने डॉ. एसटी हसन का टिकट काट कर रुचि वीरा को मैदान मौका दिया। 
विज्ञापन


सपा का गढ़ कहे जाने वाले मुरादाबाद में सपा ने पहली बार हिंदू कार्ड खेला है। सपा का ये नया दांव सफल हो जाएगा या नुकसान उठाना पड़ेगा, ये तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही साफ हो जाएगा लेकिन मुरादाबाद सीट से रुचि वीरा के प्रत्याशी बनाए जाने से चुनाव दिलचस्प हो गया है।
 

डॉ. एसटी हसन दो बार डॉ. बर्क को चार उतारा मैदान में उतारा
सपा ने मुरादाबाद लोकसभा सीट पर डॉ. एसटी हसन को 2014 और 2019 में मैदान में उतार था जबकि डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को 1996, 1998,1999 और 2004 को सीट सीट पर उम्मीदवार बनाया था।

प्रत्याशी   वर्ष मिले वोट
डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क 1996 242030
डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क 1998 289484
डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क 1999 156871
डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क 2004 218079
हाजी मो. रिजवान 2009 301283
डॉ. एसटी हसन 2014 485224
डॉ. एसटी हसन 2019 649538
विज्ञापन

मुरादाबाद सीट पर अब तक ये रहे हैं सांसद
1971- वीरेंद्र अग्रवाल
1977- गुलाम मोहम्मद खान
1980- गुलाम मोहम्मद खान
1984- हाफिज मोहम्मद सिद्दीकी
1989- गुलाम मोहम्मद खान
1991- गुलाम मोहम्मद खान
1996- डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क
1998- डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क
1999- चंद्र विजय सिंह उर्फ बेबी राजा
2004- डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क
2009- मोहम्मद अजहरउद्दीन
2014- सर्वेश सिंह
2019- डॉ. एसटी हसन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें