बढ़ सकती है संपत्तियों के बैनामों की संख्या
सर्किल रेट बढ़ने की भनक मिलने के बाद प्रापर्टी डीलर सहित अन्य लोग संपत्तियों का बैनामा कराने की तैयारी करने लगे हैं। जमीन के कारोबार से जुड़े लोगों को मालूम है कि एक अगस्त से जमीनों के सर्किल रेट बढ़ जाएंगे।
कुछ लोगों ने नवरात्र पर जमीन और अन्य संपत्तियों के रजिस्ट्री कराने की योजना बनाई थी लेकिन ऐसे लोग महंगाई से बचने के लिए स्टाम्प पहले ही खरीद कर बैनामा करा सकते हैं।
पूर्व में भी करीब 15 प्रतिशत बढे़ थे सर्किल रेट
पिछले साल भी आपत्तियों के निस्तारण के बाद सर्किल रेट में 10 से 15 प्रतिशत का इजाफा किया गया था। दिल्ली रोड पर 86 हजार से 99 हजार और कांठ रोड पर 84 हजार से 97 हजार सर्किल रेट हो गए थे। कृषि संपत्ति में भी औसतन दस प्रतिशत तक वृद्धि की गई थी।