फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राणा ग्रुप की चीनी मिलों व डिस्टलरी पर आयकर छापा, दूसरे दिन भी खंगाले गए दस्तावेज, कर्मियों से पूछताछ

Fri, 07 Feb 2025 01:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

आयकर विभाग ने राणा ग्रुप की रामपुर व मुरादाबाद की चीनी मिलों और डिस्टलरी पर छापा मारा। टीम ने दस्तावेज खंगाले और अधिकारियों के मोबाइल बंद करा दिए। कार्रवाई दो दिन से जारी है और टीम गड़बड़ी का पता लगा रही है। 
विज्ञापन
राणा शुगर मिल रामपुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग की टीमों का राणा ग्रुप से जुड़ी रामपुर की एक और मुरादाबाद की दो चीनी मिलों के साथ डिस्टलरी फैक्टरी पर छापेमार कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रही। जांच टीमों ने मिल के अधिकारियों के मोबाइल बंद करा दिए और दिनभर दस्तावेजों को खंगालती रही। अब तक पता नहीं चल सका कि कितनी गड़बड़ी पकड़ी गई है।

विज्ञापन


राणा ग्रुप की उत्तराखंड के बाजपुर फार्म हाउस के साथ मुरादाबाद जिले के भोजपुर क्षेत्र बेलवाड़ा और बिलारी में चीनी मिलें हैं। इसके अलावा करीमगंज बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड रानी नगर सरदार नगर में डिस्टलरी है। बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे आयकर विभाग की टीमों ने अर्ध सैनिक बलों के साथ बेलवाड़ा, बिलारी चीनी मिल और करीमगंज फैक्टरी में छापा मारा तो हड़कंप मच गया।

टीमों ने बेलवाड़ा, बिलारी और शराब बनाने की फैक्टरी के अधिकतर कर्मचारियों को बाहर निकाल कर फैक्टरियों के परिसर को सील कर दिया। फैक्टरी के अधिकारियों के मोबाइल को भी बंद करा दिया। मुख्य द्वार पर सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवान तैनात थे। कुछ समय तक कर्मचारियों को पता नहीं लगा कि यह कार्रवाई कौन विभाग कर रहा है।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान फैक्टरियों के बाहर सन्नाटा पसरा रहा। मिल में किसानों के गन्ने की तौल और पेराई का काम जारी रहा। कोई अधिकारी बताने के लिए तैयार नहीं था कि छापा किन कारणों के चलते मारा गया है। कुछ लोगों का कहना था कि सेबी में गड़बड़ी पकड़े जाने के कारण कार्रवाई की गई है, लेकिन कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।  टीम के लोग शुक्रवार को भी दस्तावेज खंगालने में जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें