फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एकतरफा इश्क में पड़े आशिक के सिर पर खून सवार, विवाहिता पर किए चाकू से वार, कई बार कर चुका था पीछा

Sat, 23 Mar 2024 06:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में एकतरफा प्यार में युवक ने विवाहिता पर हमला कर दिया। चाकू लगने के कारण उसके गर्दन और हाथ में जख्मी हुआ है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में एकतरफा प्यार में विवाहिता पर हमला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने विवाहिता पर चाकू से हमला कर दिया। इससे उसके गले और हाथ में गहरा जख्म लगा है। विरोध करने पर युवती के अन्य जगहों पर भी हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि उसने 18 फरवरी को अपनी पुत्री की शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही वह ससुराल से आकर मायके में रहने लगी। शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे वह घर के पीछे खेत में शौच के लिए गई थी, तभी आरोपी युवक नन्हे मौके पर पहुंच गया।

उसने चाकू से विवाहिता पर हमला कर दिया। इससे गले में गहरा जख्म हो गया। जब युवती ने बचाव करते हुए विरोध किया तो उसके हाथ पर भी वार कर घायल कर दिया गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


थाना प्रभारी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि घायल युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। साथ ही युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी नन्हे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएचओ के मुताबिक आरोपी ने विवाहिता पर एकतरफा प्यार में हमला किया है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें