फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी के पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाया पति, प्रेम विवाह में चार माह बाद ही दरार, हैरान करने वाली घटना

Thu, 29 Jan 2026 07:17 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)

सार

मुरादाबाद में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी ने अलग रहने की बात कर दी। मामला पुलिस तक पहुंचा और दोनों को समझाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकबड़ा थानाक्षेत्र में प्रेम विवाह में चार माह में दरार आ गई। पति-पत्नी अलग-अलग रहने निर्णय लिया। दोनों पक्षों के बीच हुई पंचायत ने अलगाव कराने का निर्णय लिया है। पाकबड़ा के गांव निवासी युवक और युवती ने प्रेम विवाह किया था। लेकिन दो माह बाद ही उनके रिश्तों में दरार आ गई।

विज्ञापन


विवाद इतना बढ़ा कि मामला थाने तक पहुंच गया। युवती ने अपने ही पति और उसके भाई के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी। बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच पंचायत बुलाई गई। थाने में घंटों तक आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला।

इस दौरान पति अपनी पत्नी के पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाने लगा। उसने अपनी गलतियों की माफी मांगते हुए पत्नी से घर वापस चलने की गुहार लगाई। पंचायत और पुलिस ने घंटों तक युवती को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपने फैसले पर अड़ी रही।
विज्ञापन


उसने दो-टूक कह दिया कि वह अब किसी भी कीमत पर अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है। पुलिस ने अब इस मामले को आगे की काउंसलिंग के लिए मुरादाबाद स्थित नारी उत्थान केंद्र भेजने का निर्णय लिया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें