फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुरादाबाद की लकड़ी फैक्टरी में भीषण आग, दो किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार, घंटों मची रही अफरा तफरी

Thu, 07 Aug 2025 07:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद की लकड़ी फैक्टरी में आग लगने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने बड़ी संख्या में आसपास के घर खाली करवाए हैं। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां लगी हुई है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद की लकड़ी फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला थाना क्षेत्र में लाकड़ी जियारत के पास स्थित लकड़ी के गोदाम में बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे अचानक आग लग गई। गोदाम मालिक मो. शादाब और कर्मचारियों ने पहले खुद ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई तो दमकल विभाग को सूचना दी।

विज्ञापन


गोदाम से आग की लपटों को देखकर लोग सहम गए और आस पड़ोस के मकान भी खाली करा दिए गए। दमकल विभाग के 50 कर्मचारियों की टीम करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मूलरूप से बिजनौर के नगीना निवासी मो. शादाब मझोला के आजाद नगर में रहते हैं।

मो. शादाब ने बताया कि उनका लकड़ी का कारोबार है। लाकड़ी रोड पर जियारत के पास उनका गोदाम है। जहां कटिंग मशीन भी लगा रखी है। वह बाहर से लकड़ी का स्क्रैप खरीदकर लाते हैं और गोदाम में रखकर उसे बेचते हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब दो बजे कर्मचारी लंच पर गए थे।
विज्ञापन


इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। मो. शादाब ने तुरंत कर्मचारियों को फैक्टरी बुला लिया और आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन लकड़ी और बुरादा होने की वजह से आग ने बिकराल रूप ले लिया।

उन्होंने आस पड़ोस के लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। सूचना मिलने पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश कुमार पांडेय और अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा 50 कर्मचारियों को लेकर मौके पर पहुंच गए।

कटघर और हैलट रोड फायर स्टेशन से आठ गाड़ियां बुला ली गई। करीब पांच बजे की मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पा लिया। मो. शादाब ने दो दिन पहले ही लकड़ी मंगवाई थी। यह माल आगे सप्लाई करना था लेकिन उससे पहले ही गोदाम में आग लग गई।

जेसीबी से दीवार तोड़कर मारी गई पानी की बौछार
गोदाम के मुख्य गेट के पास लकड़ियों के बड़े बड़े गार्डर रखे हुए थे जिसमें आग लगने के वजह से दकमल कर्मचारी भी अंदर नहीं घुस पा रहे थे। कर्मचारियों ने जेसीबी मंगवाकर गोदाम की दीवार तोड़कर रास्ता बनाया। इसके बाद पानी की बौछार मारकर आग बुझाई गई।

धुंआ के गुबार से लोगों ने झेलीं परेशानियां
जिस गोदाम में आग लगी थी उसके आसपास कई मकान हैं। लकड़ी और बुरादे में आग लगने की वजह से धुंध का गुबार दूर तक फैल गए जिससे आस पड़ोस में रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। उनके आंखों में भी जलन होने लगी थी।

विज्ञापन

पुलिस को बंद कराना पड़ा रास्ता
लाकड़ी फाजलपुर मिनी बाईपास से सटे लकड़ी के गोदाम में आग लगने से आस पड़ोस में अफरातफरी का माहौल रहा। दमकल विभाग की गाड़ियां बाईपास पर खड़ी कर दी गई थी जिसकी वजह से दूसरे वाहनों को निकलने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद पुलिस ने चौहानों वाली मिलक चौराहे के पास वाहनों को रोक दिया गया।

दूसरी साइड में टीपीनगर में ही वाहनों को रोक दिया गया। आग पर काबू पाने के बाद ही यातायात चालू किया गया। इस दौरान लाकड़ी फाजलपुर मिनी बाईपास पर जाम भी लग गया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें