फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमी का हाथ पकड़कर सरेआम परिजनों से भिड़ गई युवती, बोली- निकाह तो इसी से होगा; भागकर जा रहे थे दिल्ली

Sun, 02 Jun 2024 03:33 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा में घर से भागकर दिल्ली जा रहे प्रेमी-प्रेमिका को परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर हंगामा मच गया। प्रेमिका ने प्रेमी का हाथ पकड़ परिजनों से जमकर बहस की। कहा कि वह इसी से शादी करना चाहती है। परिजन दोनों को समझा कर घर ले गए। 
विज्ञापन
रामपुर में प्रेमी प्रेमिका पकड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाह के इरादे से घर से ऑटो रिक्शा में सवार होकर निकले प्रेमी युगल को परिजनों ने पकड़ लिया। पकड़े जाने पर प्रेमी युगल ने सड़क पर हंगामा कर दिया। परिजन युवती को निकाह के आश्वासन पर अपने साथ ले गए। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक माेहल्ले का है।

विज्ञापन


यहां रहने वाली एक युवती का बिरादरी के ही युवक से करीब पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वहीं, दोनों के परिजनों में किसी बात को लेकर मनमुटाव भी रहता है। प्रेम प्रसंग की भनक लगने पर युवती के परिजनों ने उसके घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी।

लेकिन, बंदिश के बावजूद युवती ने चोरी-छिपे मोबाइल पर प्रेमी से बातचीत जारी रखी। शनिवार को दोनों ने निकाह करने के इरादे से सुबह में परिजनों को चकमा देकर दिल्ली जाने के लिए दोनों रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए ऑटो रिक्शा में सवार हो गए।
विज्ञापन


इसी बीच युवती के किसी रिश्तेदार ने उसे प्रेमी के साथ देखकर सूचना परिजनों को दे दी। उधर, मोहल्ले में प्रेमी युगल के साथ होने की खबर फैलते ही दोनों के परिजनों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।

तलाश करते हुए आखिर में एक मोहल्ले में दोनों ऑटो रिक्शा में बैठे हुए पकड़ लिए गए। पकड़े जाने पर प्रेमी का हाथ थामे रही युवती बीच सड़क पर ही परिजनों से भिड़ गई और परिजनों के साथ घर जाने से मना कर दिया।

दोनों ओर से शुरू हुई खींचतान के बीच शोर मचने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रेमी युगल की जिदद के आगे दोनों के परिजनों ने जल्दी निकाह कराने का वादा कर प्रेमी युगल को बमुश्किल घर चलने के लिए राजी कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें