फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कई दुकानों से कर चुका था चोरी, लगातार मिल रही थी शिकायत, मुठभेड़ में लगी गोली...और पकड़ा गया

Tue, 01 Jul 2025 05:20 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

भगतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में चोरी के आरोपी कल्ला उर्फ राकेश को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने चांदपुर गढ़ी में तीन दुकानों से आभूषण और नकदी की चोरी की थी। पुलिस को सीसीटीवी से उसकी पहचान हुई थी। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में चोरी का आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगतपुर थाना क्षेत्र के सत्तीखेड़ा रोड पर सोमवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि 24 जून की सुबह क्षेत्र के चांदपुर गढ़ी की मेन मार्केट स्थित चौधरी ज्वेलर्स से चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ली थी।

विज्ञापन


वहीं चोरों ने हाजी भूरा की किराना स्टोर की दुकान से भी नकदी व सामान चोरी कर लिया था। इसके अलावा योगेश वर्मा की आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान से भी चोरों ने काफी सामान चोरी किया था। इस मामले में मनोज चौधरी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना क्षेत्र के बलरामपुर निवासी कल्ला उर्फ राकेश का नाम सामने आया था। इसके बाद  पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे पुलिस टीम गश्त पर थी।
विज्ञापन


इसी दौरान सत्तीखेड़ा रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति पैदल आते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने उससे पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से तमंचा, दो कारतूस व ज्वेलरी एवं 10170 की नकदी बरामद हुई है। आरोपी ने पूछताछ में कबूला है कि उसने अपने अन्य साथियों से मिलकर चोरी की घटना की थी।

सिग्नल वायर चोरी करते चार गिरफ्तार
रेलवे का सिग्नल वायर चोरी करते हुए आरपीएफ ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि चारों युवक मुंतजिम, इस्लाम, नवाज शरीफ, अनवर रामगंगा पुल के पास तारों को छील रहे थे। उनके पास प्लास्टिक के छह कट्टे बरामद हुए हैं। वायर की कीमत करीब 17500 रुपये है। रेलवे ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।  

यात्रियों का सामान चुराने वाला गिरफ्तार
जीआरपी ने ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुराने के आरोपी मो. हारुन को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के चार मोबाइल और सात हजार रुपये बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि 23 मई को आरोपी ने ट्रेन से सीआरपीएफ जवान के दस्तावेज और 15 हजार रुपये चुराए थे। इसके बाद चार जून को एक महिला का पर्स चोरी किया, जिसमें मोबाइल व 5000 रुपये थे। दोनों मामले जीआरपी मुरादाबाद में दर्ज हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन

युवक से मारपीट, तीन पर मुकदमा
कासमपुर निवासी अक्षय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह रविवार की शाम नया गांव कासमपुर स्थित मेडिकल स्टोर के बराबर में बाइक खड़ी कर दवाई ले रहा था। तभी वहां नया गांव अकबरपुर चैदरी का रानु आया और बाइक हटाने को लेकर गालियां देने लगा। अपने दो साथियों को बुलाकर मारपीट की। इस दौरान रानु ने गला दबाकर मारने का प्रयास किया। मारपीट के दौरान उसके गले से सोने की चेन भी गिर गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें