फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: मार्कशीट लेने घर से निकली नर्स लापता, रेलवे स्टेशन पर बंगाल की तीन माह की गर्भवती किशोरी मिली

Tue, 01 Jul 2025 05:05 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मझोला इलाके से एक नर्स लापता हो गई। उसके परिजनों ने एक युवक पर उसे अगवा करने का शक जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन पर पश्चिम बंगाल की किशोरी को बरामद किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला थानाक्षेत्र में एक नर्स लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। नर्स हाईस्कूल की मार्कशीट लेने घर से निकली थी। पिता ने रवि नाम के युवक पर बेटी को अगवा करने का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


मूलरूप से मूंढापांडे क्षेत्र के गांव निवासी नर्स का परिवार मझोला क्षेत्र के लाइनपार में रहता है। नर्स एक अस्पताल में नौकरी करती है। नर्स के पिता ने दर्ज कराए केस में बताया कि 25 जून को बेटी पैतृक गांव से मार्कशीट लेने गई थी लेकिन वह शाम तक वापस नहीं आई।

युवती ने अपने घर के मोबाइल पर मैसेज किया और बताया कि वह अस्पताल में है। लेकिन अगले दिन भी नर्स घर नहीं लौटी। इसके बाद उसका मोबाइल भी बंद हो गया। पिता ने अस्पताल जाकर पता किया तो जानकारी मिली कि नर्स अस्पताल नहीं आई थी। 
विज्ञापन


पिता ने रवि नाम क युवक पर शक जताया है कि वह उसकी बेटी को अगवा कर ले गया है। पिता का आरोप है रवि उसकी बेटी को फोन पर परेशान करता था। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि युवती और आरोपी युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। सर्विलांस टीम भी लगी है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर मिली पश्चिम बंगाल से लापता हुई किशोरी
पश्चिम बंगाल से दिसंबर 2024 में लापता हुई किशोरी रविवार देर रात मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर मिली। बचपन बचाओ आंदोलन के तहत आरपीएफ ने उसे रेस्क्यू किया। पश्चिम बंगाल पुलिस की ओर से रेलवे कंट्रोल को लोकेशन और किशोरी का फोटो मिला था।

इसके बाद आरपीएफ कमांडेंट के निर्देशों पर टीम रेस्क्यू में जुट गई। रविवार देर रात लोकेशन के आधार पर वह मुरादाबाद रेलवे स्टेशन की वीआईपी लॉन्ज में मिली। आरपीएफ ने किशोरी का मेडिकल कराने के बाद चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। 

पूछताछ में किशोरी ने चाइल्ड लाइन को बताया कि वह दिल्ली में एक परिवार के साथ रह रही है और तीन माह की गर्भवती है। पिछले कुछ दिन से फोन के जरिये अपनी मां के संपर्क में है। आरपीएफ व चाइल्ड लाइन की टीम ने किशोरी के परिजनों को सूचना भेज दी है।

तब तक किशोरी को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। परिजनों के पहुंचने पर उनके हवाले किया जाएगा। पूछताछ के दाैरान युवती घबराई हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें