कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बनाए संबंध
पीड़िता ने बताया एक दिन आरोपी पीड़िता को बाहर घुमाने के बहाने बरेली ले जा रहा था। रास्ते में बारिश होने पर दोनों होटल में रुक गए। इसके बाद आरोपी ने युवती को कोल्ड ड्रिंक पिला दी जिससे वह बेहोश हो गई।
पीड़िता ने बताया कि होश में आई तो उसके पास में हैप्पी पांडेय बैठा था जबकि उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे। पीड़िता के पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने शारीरिक संबंध बनाए हैं। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने उससे विश्वास दिलाया कि वह उससे ही शादी करेगा।
इस बीच वह दो बार गर्भवती हो गई। आरोपी ने शादी करने का विश्वास दिलाकर गर्भपात करवा दिया। अब भी आरोपी व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की ज रही है।
छात्रा से छेड़खानी, सोशल मीडिया पर वायरल किए फोटो
दूसरी घटना में मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली 12 की छात्रा से चार युवकों ने छेड़खानी की। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसके फोटो खींच लिए और उन पर आपत्तिजनक बातें लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ित छात्रा ने मझोला थाने में डिडौरा गांव निवासी सद्दाम, आलम, अजहर और अमरजीत के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, धमकी देने और आईटी एक्ट में केस दर्ज कराया है जिसमें पीड़िता ने बताया कि वह 12वीं की छात्रा है।
कॉलेज आते-जाते समय आरोपी उसके साथ छेड़खानी करते हैं। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसके फोटो खींच लिए।पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने 31 अक्तूबर को उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।