फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बार एंटिजन में आए निगेटिव आए मंत्री, आरटीपीसीआर से हुई संक्रमण की पुष्टि

विज्ञापन
15 अगस्त को ‌बुद्िध विहार भाजपा कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करते एमएलसी जयपाल सिंह - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। अपने संपर्क में रहे कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के पॉजिटिव आने के बाद कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने पहले दो बार एंटीजन जांच कराई थी। लेकिन दोनों ही बार वह निगेटिव आए। कुछ दिन पूर्व वह किसी के संपर्क में आए और उसके बाद से उन्हें थकान महसूस होने लगी। इसी उनका गनर और सहयोगी भी पॉजिटिव आए। इसके बाद उन्होंने केजीएमयू में आरटीपीसीआर टेस्ट कराया, जिसमें उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। कैबिनेट मंत्री के कोरोना पॉजिटिव आने से भाजपा संगठन से लेकर सरकार तक बेचैनी है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा महानगर कार्यालय, एक सोसायटी और नया मुरादाबाद स्थित एक नवनिर्मित निजी अस्पताल में झंडारोहण किया था। इन समारोह में 70 से 80 भाजपा नेता, कार्यकर्ता और अन्य लोग शामिल रहे थे। कार्यक्रम में शामिल रहे भाजपा महानगर अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष समेत पांच नेता पहले ही पॉजिटिव आ चुके हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री पंचायती राज चौधरी भूपेंद्र सिंह ने 15 अगस्त की सुबह करीब साढ़े दस बजे महानगर कार्यालय में झंडारोहण किया। इसमें 50 से अधिक लोग शामिल रहे। काफी देर कार्यालय में मंत्री ने नेताओं से गुफ्तगू भी की। इसके बाद एक रेसिडेंशियल सोसायटी और फिर नया मुरादाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में तिरंगा फहराया। इन कार्यक्रमों में भी भाजपा महानगर, जिले के नेताओं के अलावा कई लोग शामिल रहे। कार्यक्रम के कुछ दिन बाद महानगर अध्यक्ष समेत भाजपा के पांच नेता पॉजिटिव आ गए। मंत्री चौधरी ने खुद अपनी, गनर और सहयोगी की कोरोना जांच कराई। मंत्री की रिपोर्ट तो तब निगेटिव आ गई, लेकिन गनर और सहयोगी पॉजिटिव आ गए। एंटीजन जांच की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मंत्री ने आरटीपीसीआर सैंपल कराया और पॉजिटिव आने के बाद बुधवार को ट्वीट कर समर्थकों को जानकारी दी। उन्होंने अपील भी की है कि उनके संपर्क में आए सभी लोग अपनी कोरोना जांच कराएं। मंत्री के ट्वीट के बाद भाजपाइयों की नींद उड़ी हुई है। हालांकि, विधायक रितेश गुप्ता, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड उपाध्यक्ष गोपाल अंजान, एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, भाजपा महामंत्री श्याम बिहारी मिश्रा और महामंत्री राकेश खरे समेत कई नेता होम क्वारंटीन हैं। इनकी रिपोर्ट निगेटिव है।
सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी पड़ी भारी
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। आजादी के जश्न में मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी के झंडारोहण कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी नेताओं पर भारी पड़ने लगी है। पंचायती राज विभाग के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह 15 अगस्त की सुबह मुरादाबाद पहुंचे थे। कोरोनाकाल होने के कारण संगठन और प्रशासनिक कार्यक्रमों में भागीदारी नहीं की। मंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर महानगर कार्यालय के अलावा तीन जगहों पर झंडा फहराया। समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ। कई लोगों ने मास्क भी नहीं पहने। इस लापरवाही से कार्यक्रम में शामिल रहे कई लोगों तक संक्रमण पहुंच गया। खुद भूपेंद्र सिंह भी मानते हैं कि कार्यक्रम में ही कोई संक्रमित व्यक्ति था। जिसके चलते चार नेताओं, उनके गनर और सहयोगी के बाद वो खुद संक्रमण की जद में आए हैं। महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा का कहना है कि लापरवाही के चलते ही संक्रमण फैला है।
विज्ञापन

- मुरादाबाद में स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण कार्यक्रम के बाद महानगर अध्यक्ष समेत चार नेताओं के पॉजिटिव आने पर मैंने 18 अगस्त को रैपिड एंटीजन कराया। रिपोर्ट निगेटिव आई। लेकिन थकान महसूस हो रही थी। इसके बाद फिर 22 अगस्त को रैपिड एंटीजन कराया। रिपोर्ट फिर निगेटिव आई। मेरा गनर मोहित और सहयोगी टीटू की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। 22 अगस्त को थकान, बदन दर्द और बुखार की शिकायत होने लगी। इसके बाद 24 अगस्त को केजीएमयू में आरटीपीसीआर सैंपल कराया और रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। मुझे पहले से कोई बीमारी नहीं है। कोरोना के गंभीर लक्षण भी नहीं हैं। स्वस्थ हूं और एहतियातन नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती होने जा रहा हूं। मेरे परिवार के सभी सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
- भूपेंद्र सिंह चौधरी, कैबिनेट मंत्री पंचायती राज, उत्तर प्रदेश सरकार।
- मैं भाजपा कार्यालय में 15 अगस्त को मंत्री के साथ झंडारोहण में शामिल रहा। एहतियातन मैंने मुरादाबाद में अपनी कोरोना जांच कराई और निगेटिव रिपोर्ट आने पर 17 अगस्त को लखनऊ आ गया। तब से लखनऊ में ही परिवार के साथ हूं। पूरी तरह स्वस्थ हूं और एहतियातन खुद को आइसोलेट किया है।
- गोपाल अंजान, खादी एवं ग्रामोद्योग उपाध्यक्ष।
- महानगर कार्यालय में झंडारोहण में मंत्री भूपेंद्र सिंह के अलावा कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। मंत्री जी ने महानगर के बाद एक सोसायटी और नया मुरादाबाद में एक निजी अस्पताल में झंडारोहण किया। इसके कुछ दिन बाद हरारत, बदन दर्द और बुखार की शिकायत हुई। जांच कराई तो पॉजिटिव आया। होम आइसोलेट हूं और पहले से आराम है। परिवार के सदस्यों की निगेटिव रिपोर्ट आ चुकी है।
- धर्मेंद्र मिश्रा, महानगर अध्यक्ष भाजपा।
- मैं झंडारोहण कार्यक्रम में था और मंत्री भूपेंद्र सिंह के संपर्क में रहा। कार्यक्रम में शामिल रहे महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, उपाध्यक्ष नवदीप टंडन, उपाध्यक्ष दिनेश सिसौदिया और चंद्र नगर मंडल अध्यक्ष सुधांशु कौशिक के पॉजिटिव आने पर सभी लोगों से सामाजिक दूरी बना ली। मैं और मेरा परिवार पूरी तरह स्वस्थ हैं।
- गिरीश भंडूला, जिला उपाध्यक्ष महानगर भाजपा।
- भाजपा नेताओं के पॉजिटिव आने के बाद लगातार 19 अगस्त और 24 अगस्त को कोरोना की जांच करवा ली है। एक जांच एक अगस्त को कराई है। तीनों जांच निगेटिव हैं। 24 अगस्त को आरटीपीसीआर भी कराई है, उसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। पूरी तरह स्वस्थ हूं। परिवार में भी किसी को कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन

- डा. जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलसी।
कार्यक्रम में शामिल रहे प्रमुख नेता
------------------------------
- रितेश गुप्ता, विधायक, निगेटिव क्वारंटीन हैं
- डा. जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलसी
- विनोद अग्रवाल, मेयर
- राजपाल सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष
झंडारोहण में शामिल रहने के बाद कोरोना पॉजिटिव आए
---------------------------
- महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा
- नवदीप टंडन, उपाध्यक्ष महानगर
- दिनेश सिसौदिया, उपाध्यक्ष
- सुधांशु कौशिक मंडल अध्यक्ष, चंद्र नगर
- पंचायती मंत्री का गनर मोहित
- पंचायती मंत्री का सहयोगी टीटू
- राजपाल चौहान, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें