फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर एटीएम कार्ड की जानकारी लेकर युवक के खाते से उड़ाए पंद्रह हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के खाते से साइबर ठग ने पंद्रह हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने को एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक अनीस मझोला के जयंतीपुर का निवासी है। उसका खाता एसबीआई की शाखा में है। युवक ने बताया कि वह पीतल फर्म में काम करता है। दो दिन पहले उसके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने कहा कि वह बैंक से बोल रहा है। आरोपी ने अनीस को ये भी बताया कि उनका एटीएम कार्ड बंद हो गया है। अब वह एटीएम कार्ड से रुपये नहीं निकाल पाएंगे। आरोपी ने झांसा दिया कि अगर वह एटीएम कार्ड चालू रखना चाहते हैं तो एटीएम कार्ड और खाते की जानकारी देनी होगी। झांसे में आए अनीस ने अपने एटीएम कार्ड और खाते की जानकारी दे दी। इसके बाद उसके खाते से पंद्रह हजार रुपये निकल गए। पीड़ित ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने युवक का प्रार्थना पत्र मझोला थाने भेजकर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें