घटना की जानकारी मिलने पर आस पड़ोस के लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी। एसएसपी हेमराज मीना, एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार और सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर मौके पर पहुंच गए और मौका मुआयना किया और परिवार से पूछताछ की।
फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए हैं। पुलिस ने पिस्टल कब्जे में ले ली गई है। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि परिवार से पूछताछ में पता चला है कि डीपी यादव पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहे थे। पुलिस टीमें हर एंगल पर जांच पड़ताल कर रही है।
चुनाव से पहले जिलाध्यक्ष पद से हटाया था
मुरादाबाद से सांसद डॉ. एसटी हसन का टिकट कटने के बाद सपा में चल रही खींचतान के बीच मतदान से कुछ दिन पहले जिलाध्यक्ष डीपी यादव को पद से हटा दिया गया था। उनकी जगह पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। उस समय सपा प्रत्याशी से दूरी बनाना डीपी यादव को पद से हटाने की वजह बताई गई।