फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुरादाबाद में पूर्व विधायक इकराम कुरैशी की निर्माणाधीन दुकानें सील, बिना नक्शा पास कराए हो रहा था निर्माण

Wed, 27 Aug 2025 12:25 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

एमडीए ने पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी के आवास के सामने बनी निर्माणाधीन दुकानों को बिना नक्शा स्वीकृति के अवैध मानते हुए सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान विरोध भी हुआ। इसके अलावा एमडीए ने पाकबड़ा और गागन नदी किनारे अवैध निर्माण को भी ध्वस्त किया।

विज्ञापन
एमडीए ने पूर्व विधायक की दुकानें सील की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमडीए की टीम ने मंगलवार दोपहर भूड़े का चौराहा स्थित पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी की निर्माणाधीन दुकानों को सील कर दिया। इस दौरान टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा। दुकानों के निर्माण के लिए एमडीए से कोई नक्शा स्वीकृत नहीं कराया गया था।

विज्ञापन


पूर्व विधायक ने एमडीए पर उनके नाम का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने खुद की दुकान होने से इन्कार किया है। इसके अलावा एमडीए ने पाकबड़ा और गागन नदी के किनारे हुए अवैध निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया।

एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह के निर्देश पर प्रवर्तन दल पुलिस फोर्स के साथ मंगलवार की दोपहर भूड़े का चौराहा ईदगाह रोड स्थित पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी के आवास के सामने पहुंचा। प्रवर्तन दल में शामिल अभियंताओं ने पूर्व विधायक के घर के पास बनी दुकानों पर नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन


नोटिस में लिखा गया था कि करीब 100 वर्गमीटर भूखंड के बेसमेंट, भूतल और प्रथम तल पर सैट बैक कवर करते हुए दुकानों का निर्माण अवैध ढंग से किया गया है। दुकानों का निर्माण करने के लिए कोई नक्शा प्राधिकरण से स्वीकृत नहीं कराया गया है। 10 अक्तूबर 2024 को नोटिस भेजा गया था। फिर भी दुकानों का चोरी छिपे निर्माण जारी रहा।

 

इस मामले में क्षेत्रीय अवर अभियंता ने 23 अगस्त को निरीक्षण किया। नोटिस चस्पा करने के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। लोगों का आरोप था कि यह संपत्ति पूर्व विधायक की नहीं है। पुलिस ने विरोध जताने वालों को समझा बुझाकर शांत कर दिया। इस बीच प्रवर्तन दल ने पूरे भूखंड के सील की कार्रवाई की।

Trending Videos

एमडीए के खिलाफ मानहानि का करेंगे दावा
पूर्व विधायक इकराम कुरैशी ने आरोप लगाया कि एमडीए ने उनके नाम का गलत इस्तेमाल करते हुए दुकानों पर सील की कार्रवाई की है। दुकानों से उनका कोई संबंध नहीं है। इस मामले में वह एमडीए के खिलाफ अदालत में मानहानि का दावा करेंगे।एमडीए की टीम ने तीनों स्थानों पर विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक की दुकानों, व्यवसायी की फैक्टरी और पाकबड़ा में दुकानों की सील की कार्रवाई की है। - अंजूलता, सचिव एमडीए

जेसीबी चलाकर फैक्टरी किया ध्वस्त
मोहम्मद शकील ने गागन नदी के किनारे जन्नत बाग, मझोला में करीब 200 गज में अवैध ढंग से फैक्टरी का निर्माण कराया था। इस मामले में नोटिस जारी करने के बाद पता चला कि फैक्टरी का नक्शा एमडीए से स्वीकृत नहीं था। शकील ने गागन नदी के हिस्से का अतिक्रमण कर निर्माण किया था। मंगलवार को सहायक अभियंता तन्मय यादव के नेतृत्व में टीम ने अवैध ढंग से निर्मित फैक्टरी को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।

विज्ञापन

कैलसा रोड पर आधा दर्ज दुकानें सील
एमडीए के प्रवर्तन दल ने बिना नक्शा पास कराए बनाई गई आधा दर्जन दुकानों को सील कर दिया। इन दुकानों को बागड़पुर गांव निवासी समरपाल सिंह ने बनवाया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्रवाई के बावजूद पाकबड़ा और इसके आसपास लोग खेती की जमीन पर लगातार बिना नक्शा पास कराए अवैध निमार्ण करा रहे है। एमडीए के अधिकारियों ने चेताया कि बगैर नक्शा पास कराए भवनों और दुकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें