फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव: भाजपा ने ठाकुरद्वारा से बदला प्रत्याशी, अजय प्रताप पर जताया भरोसा

Mon, 24 Jan 2022 01:40 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

भाजपा ने ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बदला है। अजय प्रताप को प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा से पिछले दो चुनाव में प्रत्याशी रहे वर्तमान जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान से उनकी अदावत रही है।
विज्ञापन
अजय प्रताप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने ठाकुरद्वारा से उम्मीदवार बदला है। अजय प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। इससे पहले भाजपा जिले की पांच सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। अजय को ठाकुरद्वारा से प्रत्याशी बनाए जाने के साथ ही भाजपा के सभी छह सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं।

विज्ञापन


अजय ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी से टिकट मांगा था। अजय प्रताप भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। भाजपा से पिछले दो चुनाव में प्रत्याशी रहे वर्तमान जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान से उनकी अदावत रही है। 2017 में भाजपा ने राजपाल सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया था। राजपाल सिंह सपा के नवाब जान से चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें