फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद पहुंचे डीजीपी ओपी सिंह, पुलिसकर्मियों को दी नकारात्मक छवि सुधारने की हिदायत

Tue, 27 Nov 2018 03:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : SELF
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह आज सुबह साढ़े 9 बजे मुरादाबाद पुलिस अकादमी पहुंचे। वहां पर उन्होंने प्रशिक्षु आईपीएस, सीओ और दरोगाओं से वार्ता की और उनको बताया कि कुछ पुलिसकर्मियों के गलत व्यवहार के कारण पूरे महकमे की नकारात्मक छवि बनी है, इसको दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने अकादमी के भ्रमण किया। डीजीपी ने दोपहर में मंडलीय अपराध की समीक्षा रेंज के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ करीब डेढ़ घण्टे तक की। उन्होंने बताया कि थानों में फरियादियों के साथ व्यवहार में सुधार किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने अपराध पर कंट्रोल करने की भी हिदायत दी।

इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि जनपद में 5 डकैती की वारदातें हुई जिनका खुलासा हो चुका है। जालौन और सुल्तानपुर में दो प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन जल्द सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आगामी साल में तीन महत्वपूर्ण चुनौतियां हैं जिनमे कुम्भ मेला, पुलिस भर्ती का प्रशिक्षण और आगामी लोकसभा चुनाव है। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी है। मुजफ्फरनगर में एक पीऐसी की बटालियन का उद्घाटन करने के लिए वह जा रहे हैं। यूपी में थानों की संख्या बढ़ाई जाएगी, प्रपोज़ल मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें