फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'जितने भी होंगे, सबको खोदकर निकाल लेंगे', संभल की खुदाई पर सीएम योगी की दो टूक

Wed, 26 Mar 2025 11:48 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संभल में जितने मंदिर होंगे सरकार सभी को पुनर्जीवित करेगी। अब तक 54 तीर्थ स्थलों की पहचान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस्लाम भी स्वीकार करता है कि हिंदू मंदिरों को तोड़कर बनाई गई मस्जिदें खुदा को मंजूर नहीं, फिर इन्हें क्यों बनाया गया। गाजी सालार मसूद को आक्रमणकारी बताते हुए उन्होंने कहा कि नए भारत में ऐसे लोगों के महिमामंडन की कोई जगह नहीं होगी।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल में मौजूद सभी मंदिरों को पुनर्जीवित करने को लेकर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने अब तक शहर में 54 से अधिक तीर्थ स्थलों की पहचान की है, और शेष को खोजने के प्रयास जारी हैं। एएनआई से बात करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने इस बात पर जोर दिया कि सनातन हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण स्थल भारत की विरासत के प्रतीक हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा "जो कुछ भी है, हम उसे खोज लेंगे। हम दुनिया को दिखाएंगे। जिन्हें भगवान ने आंखें दी हैं, उन्हें देखने दें। संभल में क्या हुआ? संभल सच्चाई है। हिंदू मंदिरों के खंडहरों पर बनी मस्जिदों के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम योगी ने कहा कि "इस्लाम कहता है कि हिंदू मंदिरों को नष्ट करने के बाद बनाए गए पूजा स्थल भगवान को स्वीकार नहीं हैं। फिर उन्हें क्यों बनाया गया। 

UP: 'यूपी में मुसलमान सबसे अधिक सुरक्षित...', संभल से लेकर मथुरा मामले पर भी सीएम योगी ने दिया जवाब

विज्ञापन

उन्होंने दोहराया कि सनातन हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण स्थल हमारी विरासत के प्रतीक हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार मंदिरों को पुनर्जीवित करना जारी रखेगी। हमने 54 से ज़्यादा जगहों की पहचान की है और बाकी जगहों की तलाश कर रहे हैं। वैज्ञानिक सबूत मौजूद हैं, हम दिखा रहे हैं कि वे कहां हैं। 

योगी ने उन मस्जिदों को लेकर भी बड़ा बयान दिया, जो कथित तौर पर हिंदू मंदिरों को तोड़कर बनाई गई थीं। उन्होंने कहा कि इस्लाम कहता है कि जिन पूजा स्थलों का निर्माण हिंदू मंदिरों को तोड़कर किया गया है, उन्हें खुदा स्वीकार नहीं करता। फिर इन्हें क्यों बनाया गया। सनातन हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण स्थल भारत की संस्कृति और विरासत के प्रतीक हैं और सरकार इन्हें पुनर्जीवित करेगी।

गाजी सालार मसूद को लेकर सख्त रुख
संभल और बहराइच में हर साल लगने वाले गाजी सालार मसूद मेले को लेकर भी मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि नए भारत में आक्रमणकारियों के लिए कोई जगह नहीं है। ऐसे लोगों का महिमामंडन करना देश का अपमान है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गाजी सालार मसूद और अन्य आक्रमणकारी भारत की आस्था पर चोट पहुंचाने आए थे। उन्होंने भारत की बहनों-बेटियों का अपमान किया और देश को लूटा। इनका महिमामंडन करना भारतीय आस्था का अपमान है। मैं मानता हूं कि भारत में कोई भी ऐसा अपमान स्वीकार नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि हम यह भी समझें कि ये हमलों का जश्न मनाने वाले लोग कौन थे? ये विदेशी आक्रमणकारियों के समर्थक थे। ऐसे लोगों के लिए नए भारत में कोई स्थान नहीं है।

संभल हिंसा पर कार्रवाई जारी
संभल में शाही जामा मस्जिद पर कोर्ट के आदेश से कराए गए सर्वे के बाद हिंसा भड़क गई थी। इसके बाद पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। हाल ही में इस हिंसा के सिलसिले में जामा मस्जिद सदर और शाही मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जफर अली को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उन्हें भारी सुरक्षा के बीच चंदौसी में मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया। उन पर 24 नवंबर को संभल में हुई हिंसा में संलिप्तता का आरोप है।
विज्ञापन

मथुरा विवाद पर बोले, हम कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे 
मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद पर पूछे जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे हैं। नहीं तो अब तक क्या हो चुका होता, यह कौन जानता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दिया है कि सरकार ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को लेकर कोई समझौता नहीं करेगी। जो भी प्रमाण सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें