फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुरादाबाद में 21 घंटे रहेंगे CM योगी, कानून व्यवस्था पर मंथन, 11 माह में दूसरी बार करेंगे रात्रि विश्राम

Mon, 29 Jun 2026 11:41 AM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को 21 घंटे के मुरादाबाद दौरे पर रहेंगे। वह लोक निर्माण विभाग के कार्यों, विकास परियोजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके दाैरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन
सीएम योगी का मुरादाबाद दाैरा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मुरादाबाद आएंगे। वह हेलिकाॅप्टर से पीलीभीत के बीसलपुर से दोपहर 1:10 बजे मुरादाबाद सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वह शहर में करीब 21 घंटे रहेंगे। करीब 11 महीने में वह दूसरी बार सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। मंगलवार सुबह 10:10 बजे मुख्यमंत्री यहीं से रामपुर के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन


सीएम योगी के मुरादाबाद के दाैरे का कार्यक्रम रविवार को शासन से जारी हो गया। तय कार्यक्रम के मुताबिक सीएम पीलीभीत जिले के गांव पतरासा से हेलिकाॅप्टर से सोमवार मध्याह्न 12:40 बजे मुरादाबाद के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:10 बजे उनका हेलिकाॅप्टर  मुरादाबाद सर्किट हाउस पहुंचेगा।

दोपहर दो बजे से मुख्यमंत्री मंडल के लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों की समीक्षा करेंगे। साथ ही नए कार्यों की कार्य योजना के संबंध में बैठक भी करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 3:30 बजे से 4:30 बजे तक एक घंटे मुरादाबाद के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। 
विज्ञापन


शाम 4:40 से वह जनसभा स्थल बुदि्ध विहार फेज-2 पहुंचेंगे। जहां 5:45 बजे तक रहेंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने के साथ-साथ वह विकास कार्याें का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री शाम छह बजे गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यहां तीस मिनट विवि परिसर का निरीक्षण करेंगे। 

इसके बाद वह 6:45 बजे सर्किट हाउस लाैट आएंगे। जहां रात्रि विश्राम करेंगे। मंगलवार सुबह 10:10 बजे हेलिकाॅप्टर से रामपुर सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे

मुरादाबाद में सीएम योगी के आगमन को लेकर तैयारी - फोटो : अमर उजाला
पिछले साल अगस्त में किया था रात्रि विश्राम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले साल अगस्त में मुरादाबाद का दाैरा किया था। वह छह अगस्त 2025 को मुरादाबाद आए थे। उन्होंने करीब 1171.87 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था। यहां रात्रि विश्राम करने के बाद दूसरे दिन सात अगस्त की सुबह संभल के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन

मुरादाबाद में सीएम योगी के आगमन को लेकर तैयारी - फोटो : अमर उजाला
दोनों डिप्टी सीएम कर चुके हैं मुरादाबाद का दाैरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दाैरे से पहले सूबे के दाेनों डिप्टी सीएम मुुरादाबाद आ चुके हैं। पहले उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दाैरा किया और फिर केशव प्रसाद माैर्य आए। अब सीएम का दाैरा है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक 24 मई को मुरादाबाद आए थे। वह भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

इसके बाद उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की थी। साथ ही हनुमान वाटिका का निरीक्षण भी किया था। वहीं 14 जून को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद माैर्य का मुरादाबाद आना हुआ। वह भाजपा के जनकल्याण शिविर में शामिल हुए थे। साथ ही शहर में निर्यातकों, डाॅक्टरोें और प्रबुद्ध वर्ग के साथ संवाद भी किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें