फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुरादाबाद पहुंचे सीएम योगी, भाजपा पदाधिकारियों ने किया स्वागत, अफसरों संग शुरू की समीक्षा बैठक

Mon, 29 Jun 2026 02:13 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुरादाबाद पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वह लोक निर्माण विभाग के कार्यों, विकास परियोजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार दोपहर मुरादाबाद पहुंच गए। उनका हेलीकॉप्टर सर्किट हाउस स्थित हेलीपैड पर उतरा। जहां भाजपा पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में मंडल के लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों की समीक्षा करने के साथ नए कार्यों की कार्ययोजना पर बैठक कर रहे हैं। इसके बाद वह मुरादाबाद के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।

शाम 4:40 बजे मुख्यमंत्री बुद्धि विहार फेज-2 स्थित जनसभा स्थल पहुंचेंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने के साथ 365 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद शाम छह बजे गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय पहुंचकर निर्माणाधीन परिसर का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री शाम 6:45 बजे सर्किट हाउस लौटेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे। मंगलवार सुबह 10:10 बजे वह हेलीकॉप्टर से रामपुर के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें