फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम योगी आदित्यनाथ 16 मार्च को मुरादाबाद आएंगे, पुलिस पासिंग आउट परेड में लेंगे भाग

Thu, 14 Mar 2024 01:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद में होने वाले पुलिस पासिंग आउट परेड में भाग लेंगे। 16 मार्च को होने वाले कार्यक्रम की पूरी तैयारी की जा रही है। मुरादाबाद पुलिस अकादमी में मुख्य समारोह होगा।
विज्ञापन
मुरादाबाद में ट्रेनिंग के दौरान महिला दरोगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 मार्च को मुरादाबाद पहुंचेंगे। वह शनिवार को प्रशिक्षु दरोगाओं की पासिंग आउट परेड में भाग लेंगे। डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में होने वाले आयोजन की पूरी तैयारी की जा रही है।  2021 में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक (दरोगा) के 9534 पदों पर भर्ती निकाली थी।

विज्ञापन


परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों का एक साल का प्रशिक्षण 15 मार्च 2023 से शुरू किया गया था। डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में 804, पीटीसी में 1202 पुरुष दरोगा ट्रेनिंग के लिए भेजे गए थे जबकि पीटीएस में 971 महिला दरोगा को प्रशिक्षण के लिए भेजा गया था।

ट्रेनिंग के दौरान दूसरे विभागों में नौकरी लगने के कारण कई कैडेट त्यागपत्र देकर बीच में ही ट्रेनिंग से चले गए थे। एक साल की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद पुलिस अकादमी में 749, पीटीसी में 1136 और पीटीएस में 889 प्रशिक्षु महिला दरोगा फाइनल परीक्षा में उत्तीर्ण हुईं हैं।
विज्ञापन


16 मार्च को तीनों संस्थानों में पासिंग आउट परेड आयोजित की जाएगी। पुलिस अकादमी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे। इसके बाद सभी दरोगा अलग-अलग जनपदों में तैनात कर दिए जाएंगे। पुलिस अकादमी के के एएसपी महेंद्र कुमार ने बताया कि 16 मार्च पासिंग आउट परेड होगी।
विज्ञापन


परेड की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। सीएम के आगमन की सूचना के बाद सभी कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें