कोरोना संक्रमण से जूझ रहे अमरोहा की नौगांवा सादात विधानसभा से विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की हालत अचानक बिगड़ गई है। उनके शरीर में कोरोना संक्रमण का असर बढ़ गया है, जिसके कारण गुर्दे में इनफेक्शन हो गया है।
करीब महीने भर से पीजीआई में भर्ती कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान को अचानक वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।
कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का फोन रिसीव करने वाले सनोज भारद्वाज ने बताया कि उनकी हालत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें वेदांता में भर्ती कराया गया है।