ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद निवासी 32 साल की महिला की शनिवार अपराह्न 4 बजे टीएमयू में मौत हो गई। गांधी नगर, मुरादाबाद निवासी 77 वर्षीय कोरोना संक्रमित ने शुक्रवार देर रात दम तोड़ दिया। संक्रमित बुजुर्ग को शुक्रवार को ही भर्ती कराया था। बिजनोर निवासी 42 वर्षीय की शुक्रवार देर रात मौत हो गई। रामपुर निवासी 79 वर्षीय कोरोना संक्रमित ने भी टीएमयू में शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। मुरादाबाद में मरने वालों की संख्या बढ़कर 73 पहुंच गई है।