योगी बोले भाजपा भारत के सामान्य नागरिक की पार्टी है। हमने किसी नेता के भाई, बेटा या पत्नी को नहीं कार्यकर्ताओं को टिकट दिया। हम गरीब के हक में योजनाएं बनाते ही नहीं बल्कि लागू भी करते हैं। इस उपचुनाव में आप सभी सुरक्षा, विकास और देश को आगे बढ़ाने के लिए वोट दें। भ्रष्टाचार, आतंकवाद और अराजकता से मुक्ति भाजपा ही दिलाएगी।
मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाकर सरदार पटेल, बाबा साहब आंबेडकर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना साकार किया है। इसका विरोध कर राहुल गांधी ने पटेल, आंबेडकर और मुखर्जी का अपमान किया। कांग्रेस सुरक्षा नहीं दे सकती, महापुरुषों का सम्मान नहीं कर सकती, ऐसे विपक्षी दलों को वोट मांगने का अधिकार है क्या?