फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा नेता आजम खां के हमसफर रिसोर्ट पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने कब्जामुक्त कराई सरकारी जमीन

Tue, 09 Jul 2024 10:14 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

सपा नेता आजम खां के हमसफर रिसोर्ट पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर विधायक आकाश सक्सेना की शिकायत पर प्रशासन ने इसकी जांच करवाई। इसके बाद इसे खाली कराने की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
आजम खां के हमसफर रिसोर्ट पर चली जेसीबी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा नेता आजम खां के हमसफर रिसोर्ट पर प्रशासन की टीम ने बुलडोजर के साथ पहुंचकर कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई शुरू कर दी। शहर विधायक आकाश सक्सेना की शिकायत के बाद यह कदम उठाया गया।

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने तहसीलदार सदर की कोर्ट में वाद दायर किया था। इसमें कहा गया था कि रिसोर्ट में खाद के गड्ढों की 0.038 हेक्टेयर जमीन है, जिसकी गाटा संख्या 164 है। कोर्ट के आदेश पर पैमाइश कराई गई। इसमें पुष्टि हुई कि यह जमीन खाद के गड्ढों की है।

कोर्ट ने अवैध कब्जा हटाने और क्षतिपूर्ति वसूलने के आदेश दिए। आदेश के पालन में प्रशासन की टीम जेसीबी लेकर हमसफर रिसोर्ट पहुंची और कब्जामुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू की। जेसीबी की मदद से अवैध निर्माणों और कब्जों को हटाया गया।
विज्ञापन


प्रशासन की इस कार्रवाई ने इलाके में खलबली मच गई है। यहां बताते चले कि शहर विधायक आकाश सक्सेना की शिकायत पर यह मामला तेजी से आगे बढ़ा। कुछ दिन पहले उन्होंने कार्रवाई के लिए पत्र लिखकर रिमाइंडर भी भेजा था। इसके बाद बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें