फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : जिले में 4678 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के दूसरे दिन जिले में 4678 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। केंद्रों पर तलाशी के बाद विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। डीआईओएस देवेंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि जिले में सभी छह सचल दलों ने केंद्रों का भ्रमण किया। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के तहत बृहस्पतिवार को पहली पाली में हाईस्कूल की कंप्यूटर विषय और इंटरमीडिएट की फल एवं खाद्य संरक्षण, पाकशास्त्र परिधान रचना, बैकिंग कन्फेक्शनरी विषय की परीक्षा 23 केंद्रों पर हुई। वहीं दूसरी पाली में हाईस्कूल की सिलाई विषय और इंटरमीडिएट की नागरिक शास्त्र की परीक्षा 107 केंद्रों पर आयोजित की गई। सुबह की पाली में पंजीकृत 1628 विद्यार्थियों में से 1589 विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए आए, जबकि 39 विद्यार्थी अनुपस्थित थे। वहीं दूसरी पाली में 3298 विद्यार्थियों में से 3089 विद्यार्थी उपस्थित थे और 209 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे।

बेसिक के शिक्षकों की बढ़ाई संख्या
बेसिक शिक्षा विभाग से लगभग 2450 शिक्षकों की बोर्ड परीक्षाओं में ड्यूटी लगाई गई है। पहले दिन केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की कमी हुई। शुक्रवार को भी ज्यादा छात्रसंख्या रहेगी। ऐसे में कक्ष निरीक्षकों की कमी की समस्या न हो इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित कर अतिरिक्त शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। बृहस्पतिवार को 40 और शिक्षकों की मांग की गई। अब लगभग 200 ऐसे शिक्षक हैं जो एसआईआर के कार्य में लगे हैं, उनकी भी ड्यूटी लगी है। डीआईओएस का कहना है कि इसके लिए उच्च अधिकारियों से निर्देश प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहली पाली



परीक्षा पंजीकृत उपस्थित अनुपस्थित



हाईस्कूल 1409 1386 23



इंटरमीडिएट 219 203 16



दूसरी पाली



परीक्षा पंजीकृत उपस्थित अनुपस्थित



हाईस्कूल 23 22 1



इंटरमीडिएट 3275 3067 208



वर्जन...



प्रश्नपत्र औसत था। कुछ सवाल मुश्किल थे तो कुछ आसान थे। हालांकि मैंने पूरा प्रश्नपत्र निर्धारित समय से 15 मिनट पहले ही हल कर लिया था।



इन्नामा, छात्रा



मुझे पेपर बहुत आसान लगा। सवाल भी उलझाने वाले नहीं थे। इसलिए मैंने ढ़ाई घंटे में ही पूरा पेपर कर लिया था।



अंशिका, छात्रा



पेपर अच्छा हुआ है। मैंने सभी सवाल हल कर दिए हैं। जो शिक्षकों ने बताया था, उसी हिसाब का प्रश्नपत्र का पैटर्न था।



सोनी, छात्रा



अब तो प्रतिदिन पांच घंटे अभ्यास कर रही हूं। पहले हिंदी और अब नागरिक शास्त्र विषय का पेपर अच्छा हुआ है तो आगे की परीक्षाओं के लिए भी हौसला बढ़ा है।



हिबा, छात्रा



बृहस्पतिवार को परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई है। शुक्रवार को परीक्षा में छात्रसंख्या ज्यादा रहेगी। सभी सचलदल भ्रमणशील रहेंगे।
देवेंद्र कुमार पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें