फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुरादाबाद में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, भाजपा का मंडल मंत्री गिरफ्तार, नाैकरी लगाने के नाम पर किया था छल

Fri, 21 Nov 2025 02:08 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अगवानपुर

सार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म में भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया है। पीड़िता का आरोप था आरोपी ने नाैकरी लगाने के नाम पर उसके साथ छल किया था।  
विज्ञापन
आरोपी भूदेव सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस पुलिस ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच माह से फरार चल रहे अगवानपुर मंडल के  भाजपा मंडल मंत्री भूदेव सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने आरोपी की गिरफ्तार के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल और एडीजे बरेली को शिकायती पत्र भेजा था। छजलैट थानाक्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने जुलाई 2023 में सिविल लाइंस थाने में सामूहिक का केस दर्ज कराया रहा जिसमें आरोप था कि बिजनौर जाते समय उसकी मुलाकात कोकरपुर निवासी राहुल शर्मा से हुई थी।

राहुल ने उसको नौकरी लगवाने की बात कही और कुछ दिन बाद ही हरथला में एक मकान में ले गया। यहां पहले से भाजपा का मंडल मंत्री भूदेव सिंह और सचिन समेत चार लोग बैठे हुए थे तब सभी लोगों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


विरोध किया तो आरोपियों ने तमंचा दिखाकर धमकी दी। पुलिस ने राहुल और अरुण को जेल भेज दिया जबकि विवेचना में भूदेव और सचिन के नाम निकाल दिए थे लेकिन युवती ने कोर्ट में बयान दर्ज कराकर दोनों के नाम निकालने पर आपत्ति दर्ज कराई। 

इसके बाद न्यायालय के आदेश पर भूदेव और सचिन के फिर से नाम केस में शामिल हो गए। जिसके बाद न्यायालय ने भूदेव को पेश होने के लिए कोर्ट में आने को कहा लेकिन भूदेव कोर्ट नहीं पहुंचा इसके बाद कोर्ट ने भूदेव के खिलाफ दो बार वारंट जारी किए।

प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि कोर्ट से वारंट होने पर बुधवार को भूदेव को न्यायालय में पेशी के बाद उसको जेल भेज दिया गया। उधर भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल का कहना कि भूदेव को फंसाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें