मुरादाबाद के रहने वाले मोसीन किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वह उसे लगातार ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी से युवक ने डरा धमका कर दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। वीडियो के जरिए आरोपी पांच माह तक पीड़िता को ब्लैकमेल करता रहा। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी मोसीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली अनुसूचित जाति की महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि चक्कर की मिलक में रहने वाला मोसीम ने पांच माह पहले उसकी बेटी के साथ छेड़खानी की। इसके बाद आरोपी ने उसे डरा धमकाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया।
आरोपी पांच माह से उसे ब्लैकमेल कर रहा था। 17 नवंबर की शाम आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिवार के लोगों को दी तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसी दौरान आरोपी के परिजन और उसके मोहल्ले के लोग पीड़िता के घर पहुंच गए। उन्होंने पीड़िता की मां पर दबाव बनाया है कि वह इस मामले में समझौता कर ले लेकिन पीड़िता की मां आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने पर अड़ गई।