फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सात ज्योतिर्लिंग व दक्षिण भारत की यात्रा कराएंगी भारत गौरव ट्रेन, ऋषिकेश से होगा दो ट्रेनों का संचालन

Sat, 09 May 2026 01:21 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

आईआरसीटीसी अगले महीने योग नगरी ऋषिकेश स्टेशन से दो भारत गौरव पर्यटक ट्रेनें चलाएगा। पहली ट्रेन 12 से 23 जून 2026 तक सात ज्योतिर्लिंग यात्रा कराएगी, जबकि दूसरी ट्रेन 29 जून से 10 जुलाई 2026 तक दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराएगी। यात्रियों को मुरादाबाद व बरेली समेत कई स्टेशनों से चढ़ने-उतरने की सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से गुजरती ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआरसीटीसी अगले महीने मुरादाबाद रेल मंडल से दो भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाएगा। धार्मिक पर्यटन के विशेष पैकेज वाली इन ट्रेनों का संचालन योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। यात्रियों को मुरादाबाद व बरेली समेत कई स्टेशनों से चढ़ने और उतरने की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


पहली ट्रेन 12 जून से 23 जून 2026 तक चलेगी। इसमें श्रद्धालुओं को महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, नागेश्वर, सोमनाथ, त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर और घृष्णेश्वर समेत सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराए जाएंगे। इसके साथ द्वारकाधीश, भेंट द्वारका, पंचवटी और कालाराम मंदिर भी यात्रा में शामिल हैं।

दूसरी ट्रेन का पैकेज 29 जून से 10 जुलाई 2026 तक चलेगा। इसमें तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर रामेश्वरम, मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। आईआरसीटीसी के अनुसार पैकेज में ट्रेन यात्रा, ठहरने की व्यवस्था, शाकाहारी भोजन और स्थानीय भ्रमण के लिए बस सुविधा शामिल रहेगी।
विज्ञापन


यात्रियों को स्लीपर, थर्ड एसी और सेकेंड एसी श्रेणी में यात्रा का विकल्प मिलेगा। यात्री ईएमआई के जरिये भी आसान किश्तों में किराये का भुगतान कर सकेंगे। बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर की जाएगी।

आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक वायु नंदन शुक्ला ने बताया कि इस पैकेज में यात्रियों को होटल में ठहराव व मंदिरों तक लाने व ले जाने के लिए कैब की सुविधा भी शामिल है। वहीं आईआरसीटीसी के प्रबंधक (टूरिज्म) नवनीत गोयल ने बताया कि मुरादाबाद से बुकिंग कराने वाले यात्री 9717649141 और 7302821864 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

पैकेज का नाम अवधि यात्रा तिथि स्लीपर 3 एसी 2 एसी
सात ज्योतिर्लिंग यात्रा 11 रात, 12 दिन 12 जून से 23 जून 2026 ₹24,100 ₹40,890 ₹54,390
दक्षिण भारत यात्रा 11 रात, 12 दिन 29 जून से 10 जुलाई 2026 ₹24,350 ₹41,800 ₹55,750
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें