किसान नेताओं ने भी अपनी बात रखी
- फोटो : संवाद
टोल प्रबंधक के अनुसार गाड़ियों से उतरे लोगों ने टोल प्लाजा पर ड्यूटी पर मौजूद सुपरवाइजर विपिन, उर्मिला व श्वेता के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर आने वाले अनेक वाहन बिना टोल टैक्स दिए बिना ही टोल प्लाजा से निकल गए।
राजस्व की हानि हुई। टोल प्रबंधक का आरोप है कि शोर सुनकर जब वह मौके पर पहुंचे तब आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता शुरू कर दी और कहने लगे कि हमें अपने संगठन के लिए इस टोल से प्रति माह 50 हजार रुपये चाहिए।
दोनों महिला सुपरवाइजर उर्मिला और श्वेता को जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया सुपरवाइजर विपिन से मोबाइल और 26 हजार रुपये की नकदी भी छीन लिए हैं। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
किसान संगठन के पदाधिकारी पहुंचे थाने
टोल प्लाजा पर शुक्रवार दोपहर कर्मियों और संगठन पदाधिकारियों से विवाद होने की जानकारी संगठन के कई पदाधिकारी भी थाने पहुंच गए और उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। जसपाल फौजी ने स्वयं को संगठन का मुरादाबाद मंडलाध्यक्ष, सुशील चौधरी ने मुरादाबाद जिलाध्यक्ष, ज्ञानपाल सिंह यादव ने रामपुर जिलाध्यक्ष, अंकुर चौधरी ने अमरोहा जिलाध्यक्ष, विक्की चौधरी ने मुरादाबाद जिला प्रवक्ता और बॉबी प्रजापति ने जिला उपाध्यक्ष बताया। पदाधिकारियों ने सीओ बिलारी और थाना प्रभारी बिलारी से मिलकर अपने संगठन के पदाधिकारियों का पक्ष रखा। मंडलाध्यक्ष जसपाल फौजी ने बताया कि इब्राहीमपुर टोल प्लाजा पर नियम विरुद्ध कार्य नहीं होने दिए जाएंगे।