फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुरादाबाद से 25 हजार का इनामी बांग्लादेशी गिरफ्तार, आलीशान फ्लैट में रह रहा था, मेरठ से बनाए थे दस्तावेज

Sun, 26 Oct 2025 11:05 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद पुलिस ने आकाश ग्रीन सोसायटी से 25 हजार के इनामी बांग्लादेशी अनस को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ 2023 में  फर्जी आधार कार्ड बनाकर भारत में परिवार के साथ रहने का केस दर्ज हुआ था। पुलिस तब से उसकी तलाश में थी।
विज्ञापन
मुरादाबाद में पकड़ृा गया बांग्लादेशी नागरिक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में आकाश ग्रीन सोसायटी में रह रहे 25 हजार के इनामी बांग्लादेशी अनस को कटघर थाने की पुलिस और एटीएस ने दबोच लिया। आरोपी और उसके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ 16 अप्रैल 2023 को कटघर थाने में केस दर्ज किया गया था। तब से पुलिस अनस की तलाश में जुटी थी लेकिन अनस पुलिस को चकमा देकर शहर की पॉश कॉलोनी में आराम से फ्लैट में रह रहा था।

विज्ञापन


एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि 16 अप्रैल 2023 को कटघर थाने की पुलिस ने कोहिनूर तिराहा के पास से बांग्लादेश के रहने वाले निसार और उसके परिवार के पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। यह सभी लोग फर्जी आधार कार्ड बनाकर यहां किराये के मकान में रह रहे थे।

निसार से पूछताछ में ही पता चला कि उसका बेटा अनस भी उनके साथ रहता है लेकिन वह पुलिस के आने से पहले ही भाग गया था। तब से पुलिस अनस की तलाश में जुटी थी। एसएसपी सतपाल अंतिल ने आरोपी अनस की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शुक्रवार की देररात कटघर थाने की पुलिस और एटीएस ने कटघर क्षेत्र से अनस को दबोच लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी से फर्जी आधार कार्ड बरामद किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह मुरादाबाद में अलग-अलग जगह पर किराये का मकान लेकर रह रहा था। पिछले कुछ समय से वह सिविल लाइंस क्षेत्र के रामगंगा विहार स्थित आकाश ग्रीन सोसायटी में फ्लैट लेकर रह रहा था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी अनस को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

Trending Videos

मेरठ में बनवाए थे फर्जी आधार कार्ड
कटघर थाने की पुलिस ने 16 अप्रैल 2023 को कटघर के रहमतनगर में किराये के मकान में रहने वाले निसार, उसकी पत्नी फतिमा उर्फ अमीना उर्फ मोटी, मेरठ के हापुड़ रोड अल्लीपुर जिमखाना फफूंदा निवासी उसकी बेटी रिहाना, अर्शी और तीसरी बेटी गुलशन पत्नी मो. जाहिद को गिरफ्तार किया था।

इनके खिलाफ के धोखाधड़ी, जालसाजी और विदेशी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। जांच में सामने आया था कि पांचों आरोपी बांग्लादेश के उखिया कोक्स बाजार के बालू खाली कैंप आठ डब्ल्यू निवासी हैं। सभी ने मेरठ फर्जी कागजात बनवाए थे। पुलिस ने इन सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था लेकिन अनस हाथ नहीं आया था।
विज्ञापन

19 साल पहले अपनी मां और बहनों के साथ भारत आया था अनस
g अनस 19 साल पहले अपनी मां, बहनों के साथ भारत आया था। उस वक्त अनस छोटा था। इस परिवार ने मेरठ की मीट फैक्टरी में काम किया था। इसके बाद आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज बनवा लिए थे। इसके बाद यह परिवार मुरादाबाद में आकर रहने लगा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें