फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुरादाबाद में एक और कोरोना संक्रमित मिला, पहले भी पांच मरीजों में हो चुकी पुष्टि, जिले में अलर्ट

Sat, 14 Jun 2025 04:30 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में कोरोना संक्रमित मरीज लगातार मिल रहे हैं। इससे पहले भी डाॅक्टर समेत चार लोगों में इसकी पुष्टि हो चुकी है। अब बुजुर्ग को जुकाम की शिकायत के बाद जांच कराने पर कोरोना संक्रमित पाया गया है। इससे स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में फिर मिला मरीज - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद जिले में कोरोना संक्रमित एक और मरीज मिला है। शांतिनगर निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें कई दिन से जुकाम था और डॉक्टर के कहने पर उन्होंने जांच कराई। इसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम ने मरीज से संपर्क कर लिया है।  

विज्ञापन


उन्हें जुकाम के अलावा कोई और समस्या नहीं है। घर पर ही दवा खा रहे हैं। दूसरी ओर अब तक पांच मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। राहत की बात है कि संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह का कहना है कि लाेग घबराएं नहीं, सिर्फ सावधानी बरतें। 

विज्ञापन

जिला अस्पताल में बनेगा नशा मुक्ति केंद्र, नियुक्त होंगे डॉक्टर-काउंसलर
मुरादाबाद जिला अस्पताल में नशा मुक्ति के लिए ओपीडी के बाद अब आईपीडी शुरू करने की तैयारी है। 10 बेड के नशा मुक्ति केंद्र के लिए मुख्यालय ने मंजूरी दे दी है। पुरानी पैथोलॉजी लैब की खाली जगह पर इसे चलाया जाएगा। नशा छोड़ने की चाहत रखने वाले रोगियों को फर्जी केंद्रों के थर्ड डिग्री टॉर्चर से छुटकारा मिलेगा।

जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों व काउंसलरों की देखरेख में उन्हें उपचार मिलेगा। चार माह पहले शहर के एक नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने तेजाब पी लिया था। कुछ दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। जिला अस्पताल में व्यवस्थित उपचार मिलने से ऐसी घटनाएं नहीं होंगी।

अस्पताल में छह माह से नशा मुक्ति की ओपीडी एडिक्शन ट्रीटमेंट सेंटर के रूप में चल रही है। ओपीडी में हर दिन 20 मरीज पहुंच रहे हैं। नशा मुक्ति केंद्र बनाने की कवायद भी कई साल से चल रही थी लेकिन जगह न होने के कारण शुरुआत नहीं हो पाई।

अब पैथोलॉजी लैब नए भवन में शिफ्ट होने के कारण जगह बन गई है। जिला अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संगीता गुप्ता ने बताया कि जल्द ही नशा मुक्ति केंद्र बनाने के लिए काम शुरू होगा। एनएचएम की ओर से एक डॉक्टर व काउंसर की नियुक्ति की जाएगी। सपोर्टिंग स्टाफ 24 घंटे तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें