फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मां समेत दो बच्चों की मौत से दहल उठा गांव, चारपाई पर मासूम बहन-भाई के शवों को देख रो पड़े लोग

Fri, 14 Feb 2020 12:32 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
विज्ञापन
घर के बाहर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विवाहिता और उसके दो मासूम बच्चों की मौत से गुरुवार को अमरोहा का सैंतली गांव दहल उठा। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के सैंतली गांव के एक घर में गुरुवार को विवाहिता साइमा, बेटी नजमुल हुदा और बेटे हैदर अली की संदिग्ध हालात में मृत पड़े मिले। साइमा सैंतली में पति आसिफ और दोनों बच्चों के साथ रहती थी।

विज्ञापन


गुरुवार को चारपाई पर पड़े मासूम बहन-भाई के शवों को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। पूरा घर चीख चीत्कार से गूंज उठा और गांव में हर तरफ मातम छा गया। शाम तक घर और बाहर लोगों की भीड़ जुटी रही। साइमा के पति आसिफ का रो-रोकर बुरा हाल था। वह चीख-चीखकर यहीं बयां कर रहा था कि उसका घर उजड़ गया।

घर और बाहर ग्रामीणों और रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई। घर से सौ मीटर दूर तक पुरुष और महिलाओं का जमावड़ा लगा रहा। हर किसी की आंखें नम थी। साइमा और मासूम बच्चों की एक झलक पाने को महिलाएं लालायित थीं। पुलिस साइमा के शव के पास जांच कर रही थी। 
विज्ञापन


परिजन और रिश्तेदारों की भीड़ चारपाई पर पड़े मासूम भाई-बहन के शव को देख दहाड़ें मारकर रो रही थी। पिता आसिफ, चाचा आबिद और बुआ समेत तमाम रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल था। चारपाई पर दोनों भाई-बहन के शव ऐसे दिख रहे थे, जैसे दोनों सो रहे हों। घटना के बाद गांव के गली-मोहल्लों में सन्नाटा पसरा रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें