रामपुर पहुंचे एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लेमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी रविवार शाम रामपुर पहुंचे। जिले में पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद वह कार और बाइक रैली के साथ टांडा के मोहल्ला मोतीनगर स्थित मंसब अली स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। ओवैसी के कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा।
जनसभा की तैयारियों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मेहताब चौहान, जिलाध्यक्ष फरीद जफर रहमानी समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे रहे। वहीं, ओवैसी के कार्यक्रम से पहले पुलिस ने सभास्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
जनसभा को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए।