मंडी धनौरा में 50 बीमार,
मंडी धनौरा में भी कुट्टू के आटे की पकौड़ी का सेवन करने से 50 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। इससे लोगों के शरीर में कंपन के बाद उल्टी और पेट में दर्द शुरू हो गया। बीमार होने वालों में पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेश सैनी उनकी पत्नी व परिवार के दो अन्य सदस्य, पालिका सदस्य देशराज सैनी व उनका पूरा परिवार, नवनीत कौशिक का पूरा परिवार और अन्य लोग शामिल हैं। फूड प्वाइजनिंग का शिकार होने पर कई लोग रात को ही निजी अस्पताल में भर्ती हो गए।