मुरादाबाद। स्वास्थ्य विभाग टीम ने अपंजीकृत डाक्टरों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने ठाकुरद्वारा और सूरजननगर में छापा मारा। जहां दो नर्सिंग होम बिना रजिस्ट्रेशन चलते मिले। टीम ने दोनों नर्सिंग होम सील कर दिए, जबकि एक संचालक टीम को देख नर्सिंग होम बंद कर भाग गया। तीनों नर्सिंग होम संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को अपंजीकृत डाक्टरों के खिलाफ अभियान चलाया।
टीम ने ठाकुरद्वारा के आयुष्मान नर्सिंग होम पर छापा मारा। चेकिंग के दौरान संचालक रजिस्ट्रेशन पेपर नहीं दिखा पाए। जिस पर टीम ने नर्सिंग होम सील कर दिया। इसके बाद टीम ने सूरजनगर में जनता नर्सिंग में पर छापा मारा। यहां भी रजिस्ट्रेशन पेपर नहीं मिलने पर टीम ने नर्सिंग होम सील कर दिया।
वहीं शुभ नर्सिंग होम बंद मिला। डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे दोनों नर्सिंग होम सील कर दिए गए हैं। तीन संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।