मुरादाबाद। मैनाठेर थानाक्षेत्र में मंगलवार रात बाइक सवार अधिवक्ता और उनके बेटे पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मैनाठेर के फतेहपुर खास निवासी अधिवक्ता मोहम्मद उमर ने बताया कि असदपुर में उनकी ससुराल है। चुनावी रंजिश में हुए विवाद के मामले में उनके साले को जेल भेजा गया था। मंगलवार को ही वह जमानत पर जेल से रिहा हुआ था। अधिवक्ता उमर अपने बेटे आजाद के साथ बाइक पर साले से मिलने उनके घर जा रहे थे।
वह असदपुर गांव के पास पहुंचे। इसी दौरान कुछ लोगों ने पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। हमले में आजाद गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। मोहम्मद उमर ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची पुलिस ने घायल आजाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।