फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पेड़ से टकराई बेकाबू कार, दो की मौत

Sat, 05 Apr 2025 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर (मुरादाबाद)। काशीपुर-दलपतपुर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

उत्तराखंड के काशीपुर के अम्बा विहार काॅलोनी निवासी पुनीत शुक्रवार को अपनी कार से दिल्ली से उत्तराखंड के काशीपुर जा रहे था। उनके साथ कार में बाबूराम निवासी जसपुर व मनोज निवासी परमानंदपुर (उत्तराखंड) और आकाश सक्सेना निवासी मालाराम काॅलोनी, शाहजहांपुर व सुभाष निवासी टांडा उज्जैन काशीपुर, उत्तराखंड भी सवार थे। सुबह करीब छह बजे जैसे ही ये लोग भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रोशनपुर रेलवे फाटक से आगे दौलपुरी वमनिया गांव के नजदीक पहुंचे तो अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई।
हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर लगने की तेज आवाज सुनकर कुछ लोग मौके पर पहुंचे एवं कुछ देर बाद सूचना पाकर भगतपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने बाबूराम 60 वर्ष व सुभाष 35 वर्ष को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं तीनों घायलों का उपचार चल रहा है जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें