फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू पिकअप ने सड़क किनारे साइकिल में हवा भर रहे लड़के को कुचला, मौके पर ही मौत

Mon, 01 Feb 2021 04:29 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मूंढापांडे थाना क्षेत्र में टायर पंक्चर होने के बाद बेकाबू हुई एक पिकअप ने सड़क किनारे स्थित एक दुकान पर साइकिल की हवा भर रहे 12 वर्षीय लड़के को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक मौके पर पिकअप छोड़ फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मूंढापांडे थाना क्षेत्र के ग्राम बुजपुर आसा निवासी दिनेश ईट भट्ठे पर मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। शनिवार सायं करीब छह बजे उनका छोटा बेटा कन्हैया (12 साल) पास के गांव बुजपुर मान स्थित साइकिल की दुकान पर साइकिल में हवा भरने गया था। परिवार वालों के मुताबिक वह साइकिल में हवा भर रहा था कि इसी बीच करनपुर की ओर से तेज रफ्तार आ रही एक पिकअप का अचानक टायर पंक्चर हो गया। जिससे पिकअप का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे बिजली के एक खंभे से टकराने के साथ कन्हैया को भी अपनी चपेट में ले लिया।

इससे कन्हैया की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन मौके पर ही छोड़ फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पिकअप को अपने कब्जे में लेने के बाद कन्हैया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक बालक के पिता दिनेश ने बताया कि उनके दो पुत्र दो पुत्रियों में कन्हैया सबसे छोटा था। थाना मूंढापांडे पुलिस ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें