मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मऊ लाइनपार में सोमवार शाम ई रिक्शा हटाने के विवाद में चाचा-भतीजे ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। सिविल लाइंस के मऊ लाइन पार शिव शक्ति काॅलोनी निवासी रूप किशोर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रिक्शा हटाने को लेकर गोलू से विवाद हो गया था। आरोप है कि गोलू और उसके चाचा चंद्र विजय सिंह ने रूपकिशोर के साथ मारपीट की। सरिया से सिर पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। ब्यूरो
सिविल लाइंस में सालों ने बहनोई को घेरकर पीटा
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के दीन दयाल नगर निवासी पुनीत अरोड़ा ने अपने सालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुनीत अरोड़ा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका पत्नी वीनू अरोड़ा से विवाद चल रहा है। 23 फरवरी की रात करीब 8:40 बजे वह पैदल ही घर जा रहा था। इसी दौरान साईं मंदिर रोड पर आरोपी पत्नी के भाई जतिन अरोड़ा उर्फ मन्नू और लवी ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
युवक पर किया ईंट से हमला
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के लाइन पार प्रकाश नगर निवासी सोनी कुमारी ने मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें उसने बताया कि उसके पति विक्रम सिंह एक मई की रात करीब 9:30 बजे हनुमान नगर में गए थे। इसी दौरान शुभम त्यागी ने उसके पति पर ईंट से हमला कर दिया। जिससे उनका सिर फोड़ दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग गया। ब्यूरो