फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बार-बार लोकेशन बदल रहे जज के पिता के हत्यारोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। महिला जज के पिता मो. असद की हत्या में आरोपी हिस्ट्रीशीटर जफर और उसके बेटे लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं। पहले उनकी लोकेशन जम्मू कश्मीर में मिली थी। पुलिस वहां पहुंची तो आरोपी भाग निकले। फिर उत्तराखंड और दिल्ली में आरोपियों की लोकेशन मिली है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के जिगर काॅलोनी निवासी मो. असद की 27 फरवरी की शाम बंगला गांव चौराहे के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मो. असद की बेटी असमा सुल्ताना और उनके पति जज हैं। इस मामले में पुलिस ने मो. असद के छोटे साले डेनियल की तहरीर पर जफर हुसैन, इसके बेटे सैफुल जफर, हुसैन निवासी ढहरिया नागफनी, आलमगीर, फैजान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जफर के दामाद फैजान समेत तीन आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।
मुख्य आरोपी जफर हुसैन, इसके बेटे सैफुल जफर और हुसैन फरार हैं। तीनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित हैं। तीनों आरोपी बार बार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं। पहले जम्मू कश्मीर,फिर उत्तराखंड और अब दिल्ली में तीनों की लोकेशन मिली हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें