फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक-यूनानी डाक्टर के लिए अंग्रेजी दवाएं तय

Wed, 29 Nov 2017 12:10 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इंजेक्‍शन - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन
आयुर्वेदिक और यूनानी डाक्टरों के लिए एलोपैथिक दवाएं तय कर दी गई है। आयुर्वेदिक और यूनानी डाक्टर निर्धारित अंग्रेजी दवाएं ही लिख सकेंगे। किस मर्ज में कौन सी दवा लिखनी है, इसके लिए पचास एलोपैथिक दवाइयां तय की गई है। हालांकि मेडिकोलीगल, पोस्टमार्टम और आईवी इंजेक्शन नहीं लगा सकेंगे।

शासन ने आयुर्वेदिक और यूनानी डाक्टराें को एलोपैथिक दवाइयां लिखने की छूट दे दी है। बिना रोकटोक आयुर्वेदिक और यूनानी डाक्टर अपने पर्चे पर एलोपैथिक दवाइयां लिख सकेंगे। अभी तक एलोपैथिक दवाइयां लिखने की मनाही थी। अगर किसी आयुर्वेदिक और यूनानी डाक्टर ने लिख दिया तो इसे अपराध माना जाता था।
विज्ञापन


अब शासन ने अंग्रेजी दवाओं का निर्धारण भी कर दिया है। किस बीमारी में कौन सी दवा लिख सकेंगे, ये तय कर दी गई है। ये दवाइयां बीमारियों के वर्गीकरण के आधार पर तय की गई है। करीब पचास दवाओं का जीओ जारी किया गया है। एडिशनल सीएमओ डा. रंजन गौतम ने बताया कि आयुर्वेदिक और यूनानी डाक्टरों के लिए दवाएं तय कर दी गई है।

एक फिक्स दवाओं को ही लिखने की छूट मिली है। इससे इतर दवा लिखने पर कार्रवाई की जाएगी। आयुर्वेदिक और यूनानी डाक्टरों को मेडिकोलीगल, पोस्टमार्टम, आईवी इंजेक्शन लगाने पर रोक है।

ये दवाएं लिख सकेंगे
- एंटासिड्स, एच-2 रिसेप्टर्स ब्लाकर्स, प्रोटॉन पंप इनहिब्टिर्स, एंटीहिस्टेमिनिक
- जीवाणुनाशक : कोट्राइमैक्सेजोल, जेंटामाइसिन, ट्राइमिथोप्रिम, नॉरफ्लॉक्सेरिन, क्विनोलोंस, टेट्रासाइक्लिन, सिफेलोस्पोरिन, इराइथ्रोमाइसिन, नाइट्रोफ्यूरेटॉइन, मेट्रोनिडोजोल, टिनिडेजोल, एंपिसिलिन
विज्ञापन


- राजयक्ष्मानाशक : आईएनएच, रिफेमपिसिन, इथेमब्यूटोल, पाइराजिनामाइड
- कृमिनाशक : मेबेंडाजोल, एलबेंडाजोल

- मलेरिया नाशक : क्लोरोक्वीन, क्विीनीन, प्राइमाक्वीन, सल्फाइडाक्सिन, पाइरीमिथेमाइड
- कुष्ठनाशक : डेपसोन, रफेम्पसिन, क्लोफेजिमाइन

- अमीबानाशक : मैट्रोलिडेनोज, टिनिडेजोल, डूलैक्साइनाइड फेरोएट
- फफूदीरोधक : टापिकल एंटीफंगल

- एंटीवायरल, डाइसाइक्लोमिन, एंटीइमेटिक, एनॉलजेसिक, लेक्जोटिव, ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन, हिमेटिनिक्स एंड विटामिंस, साल्बूटामोल, थियोफाइलिन, अमीनोफाइलिन, एक्सपेक्टोरेंट, विटामिन ए लिक्विड, विटामिनबी कांप्लेक्स, फोलिक एसिड टैबलेट, जाइलोकेन लोकल, मेथाइलअर्गोमेट्राइन टैबलेट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें