फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जीआईसी में नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से 14 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में लिपिक की नौकरी दिलाने के नाम पर उत्तराखंड निवासी हनीस अहमद से ठाकुरद्वारा निवासी व्यक्ति ने 14 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने हनीस के दो बेटों को नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। हनीस से पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर थाना क्षेत्र के बांसखेड़ी निवासी हनीस अहमद ने बुधवार को पुलिस को तहरीर दी। जिसमें उसने कहा कि ठाकुरद्वारा के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति से करीब तीन साल पहले उसकी मुलाकात हुई। उक्त व्यक्ति ने उससे कहा कि वह सरकारी नौकरी लगवाता है। इस पर हनीस ने अपने दो बेटों नाजिम अली व शाने आलम को नौकरी दिलाने की बात की, तो उक्त व्यक्ति ने ठाकुरद्वारा के राजकीय कॉलेज में लिपिक के पद पर दोनों की नौकरी लगवाने की बात कही।


आरोपी के झांसे में आकर हनीस ने उसे 14 लाख रुपये नकद दिए। हनीस के अनुसार आरोपी ने उसके दोनों बेटों की राजकीय इंटर कॉलेज ठाकुरद्वारा में नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र बरेली कार्यालय के नाम से उसे दिए। जब वह दोनों बेटों के साथ राजकीय इंटर कॉलेज में पहुंचा, तो उसे नियुक्ति पत्रों के फर्जी होने का पता चला। इसके बाद वह अपने परिजनों के साथ आरोपी के घर रुपये वापस लेने गया था तो उसने बाद में देने का वायदा किया। अब आरोपी रुपये देने से मना कर रहा है। हनीस ने मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें