फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सवारी बनकर बैठे दो युवकों ने ई-रिक्शा छीना

Wed, 20 Aug 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। थाना क्षेत्र में घनियाखेड़ा हरोरा संपर्क मार्ग पर सोमवार देर शाम ई-रिक्शा में सवारी बनकर बैठे दो युवकों ने ई-रिक्शा छीन लिया और भाग गए। पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुंदरकी नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी इमरान खान के ई रिक्शा को कुंदरकी के ही मोहल्ला नूरुल्ला निवासी साहिल खान किराए पर चलाता है। सोमवार शाम साहिल खान ई रिक्शा लेकर बिलारी आया था और गन्ना समिति कार्यालय के पास ई रिक्शा खड़ी करके सवारी आने का इंतजार कर रहा था। इमरान खान की ओर से थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि सोमवार शाम लगभग आठ बजे दो अज्ञात युवक साहिल खान के ई रिक्शा में यह कहकर बैठे कि उनकी तबीयत खराब है और उन्हें जल्दी घनियाखेड़ा गांव जाना है। साहिल खान ने जितना किराया बताया उतना ही देने पर दोनों युवक राजी हो गए।
साहिल खान ई रिक्शा लेकर जब घनियाखेड़ा गांव पहुंचा तब सवारी बनकर पहुंचे दोनों युवक कहने लगे कि वह जल्दबाजी में भूल गए थे घनियाखेड़ा से दो किमी आगे हरोरा जाना है। जैसे ही ई रिक्शा घनियाखेड़ा और हरोरा गांव के बीच जंगल में पहुंचा तभी दोनों युवकों द्वारा बुलाया गया बाइकसवार तीसरा युवक मौके पर आ गया। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार दोनों युवकों ने ई रिक्शा चालक साहिल खान को धक्का देकर नीचे उतार दिया। एक युवक ई रिक्शा लेकर हरोरा की ओर चला गया और दूसरा युवक अपने साथी की बाइक पर बैठकर पीछे पीछे चला गया। जाते समय तीनों युवकों ने पीछा करने पर साहिल को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन

साहिल दहशत के बीच भागकर जैसे तैसे घनियाखेड़ा गांव आया और ग्रामीणों को घटना के बारे में बताया। ग्रामीणों की सूचना पर थाना बिलारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और रात में तलाश भी की। पुलिस के प्रयास के बाद भी कोई सफलता नहीं मिल पाई। इस मामले में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी के अनुसार कुछ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें