फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad Accident: डीसीएम ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

Sun, 14 Aug 2022 02:34 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

हादसा उस वक्त हुआ जब तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर बुलंदशहर से मुरादाबाद आ रहे थे। इसी दौरान डीसीएम ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। डीसीएम से कुचलकर दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-बरेली हाईवे बाईपास पर रविवार की सुबह डीसीएम ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। डीसीएम से कुचलकर दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। तीनों युवक बुलंदशहर से आ रहे थे। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


बुलंदशहर जिले के नारायणपुर डिबाई निवासी राजकुमार के साथ उसके दो अन्य साथी एक बाइक पर सवार होकर मुरादाबाद आ रहे थे। रविवार की सुबह 7:00 बजे दिल्ली बरेली हाईवे पर मुरादाबाद बाईपास पर बाइक संख्या यूपी 13 बीएम 11 57 को डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर सवार दो युवक डीसीएम के नीचे आ गए और एक युवक दूर जाकर गिर पड़ा। डीसीएम से कुचलने पर दो युवकों की मौत हो गई।

मरने वालों में राजकुमार पुत्र हरी सिंह निवासी नारायणपुर थाना डिबाई बुलंदशहर व नीरज पुत्र बनी सिंह निवासी चौडारा थाना छतारी बुलंदशहर के रहने वाले थे। घायल जितेंद्र नीरज का भाई है। जितेंद्र का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें