फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मछली पकड़ने के दाैरान दो युवक नदी में बहे, एक को बचाया साथी युवक की तलाश में जुटी पुलिस उत्तराखंड के थाना जसपुर के गांव रायपुर निवासी तीन साथी मछली पकड़ने आए थे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरजन नगर। रामगंगा नदी में मछली पकड़ने के दाैरान दो युवक बह गए। उनके तीसरे साथी के शोर मचाने पर एक युवक को गोताखोरों की मदद से बचा लिया गया है। नदी में बहे दूसरे युवक की अभी तलाश जारी है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के थाना जसपुर के गांव रायपुर निवासी तीन युवक मछली पकड़ने के इरादे से रामगंगा नदी के किनारे पहुंचे थे, जहां वह कांटे लगाकर मछली पकड़ रहे थे। शुक्रवार शाम 5:00 बजे फिरोज अपने साथी गुफरान के साथ दूसरी साइड में मछली पकड़ने के कांटे लगाने चला गया। वहां से लौटते समय अचानक नदी के तेज भाव में दोनों आ गए और नदी में बहने लगे। उनको बहता देख तीसरे साथी ने शोर मचाया जिस पर खेतों में काम कर रहे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे स्थानीय गोताखोरों ने एक गुफरान को बचा लिया लेकिन दूसरा युवक फिरोज पानी के तेज बहाव में बह गया काफी तलाश की न मिलने पर दूसरे साथी ने इसकी सूचना अपने गांव में व पुलिस को दी। तत्काल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांचाल व चौकी इंचार्ज ओंकार सिंह भारी पुलिस बल के साथ राम गंगा नदी किनारे पहुंच गए । स्थानीय गोताखोरों की मदद से फिरोज की तलाश की गई लेकिन देर शाम तक डूबे युवक का कोई पता नहीं मिल सका।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के जसपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी गुफ़रान पुत्र इरफान, उस्मान पुत्र अब्दुल रहीम तथा फिरोज पुत्र निसार शुक्रवार की दोपहर बाद मछली पकड़ने के लिए ग्राम बल्लभगढ़ के निकट रामगंगा नदी किनारे पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश जारी है, और जब तक शव बरामद नहीं हो जाता, राहत व बचाव कार्य रोका नहीं जाएगा। जनपद स्तर के अधिकारियों को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है । अधिक रात्रि होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें