फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंदरकी में ऑनलाइन सट्टा खेलने में दो युवक गिरफ्तार

Fri, 16 Oct 2026 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। ऑनलाइन सट्टेबाजी के आरोप में पुलिस टीम ने पंडिया डींगरपुर संपर्क मार्ग के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो स्मार्टफोन और 1600 रुपये की नकदी बरामद हुई है। इस मामले में एक अन्य युवक को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार देर रात संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने कुंदरकी थाना क्षेत्र के ही ग्राम भीकनपुर कुलवाड़ा निवासी जुबैर और फैजान को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो स्मार्टफोन और 1600 रुपये मिले।
साथ ही उनसे व्हाट्सएस के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेलने और खिलाने से संबंधित के स्क्रीनशॉट मौके से लिए गए हैं। पुलिस ने इसी गांव के इरफान को भी आरोपी बनाया है जिस पर व्हाट्सएप पर लिंक भेजने का आरोप है, लिंक से वेबसाइट खुल जाती थी और इसके बाद पासवर्ड जनरेट होने के बाद ऑनलाइन सट्टा लगाकर खिलवाया जाता था। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में जांच कर अग्रिम उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें