फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दो युवतियाें की झील में डूबकर मौत, बचाने में किशोर की भी गई जान

Fri, 18 Jul 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवतियाें की झील में डूबकर मौत, बचाने में किशोर की भी गई जान
विज्ञापन

मैनाठेर। थानाक्षेत्र के महमूदपुर माफी गांव के पास बृहस्पतिवार की दोपहर शहजान (17), सानिया (18) और आशिया (19) की झील में डूबकर मौत हो गई। युवती और किशोर गांव के अन्य युवकों और युवतियों के साथ मजदूरी पर खेत में धान की रोपाई करने गए थे।
गर्मी लगने पर तीनों झील में नहाने चले गए और डूबने लगे। अन्य युवक और युवतियों ने शोर मचाया तो आस पड़ोस के खेतों में काम कर रहे लोग आ आए और तीनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। तीनों की मौत से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


मैनाठेर थाना क्षेत्र के गुरेर निवासी सानिया (18) और आशिया (19), प्रियांशी, खुशबू, अंशु, सामिया बृहस्पतिवार को ठेकेदार अख्तर और निजाम के साथ मजदूरी पर महमूदपुर माफी निवासी शमीम के खेत में धान की रोपाई करने गई थीं।
विज्ञापन


दोपहर करीब तीन बजे सानिया और आशिया और महमूदपुर माफी निवासी शहजान (17) समेत अन्य युवक और युवतियां खेत के बाहर ही झील में नहाने चली गई थीं। इस दौरान साजिया और आशिया गहराई में जाने से डूब गईं। उन्हें बचाने में शहजान भी डूब गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें