ठाकुरद्वारा। पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख पति की ओर से भी पीयूष चौहान सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जिसमें उन्होंने पीयूष चौहान और उसके अज्ञात साथी पर मारपीट और रिवाल्वर तानकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। 15 जुलाई को तिकोनिया पर दोनों पक्षों में जमीन के विवाद में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट हो गई थी। इस संबंध में पुलिस ने पीयूष चौहान की ओर से डॉ वीर सिंह सैनी सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। वीर सिंह सैनी बुधवार को इस संबंध में एसएसपी से मिले थे। उन्होंने पुलिस ठाकुरद्वारा पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का करने की शिकायत की थी। बताया जाता है कि एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने अब बृहस्पतिवार को पीयूष चौहान और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिसमें वीर सिंह सैनी ने पीयूष चौहान पर पहले भी गाली गलौज, मारपीट करने और एक साल बाद के प्रमुखी समाप्त होने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज हो गई है मामले की जांच की जा रही है।